Posted on

बाड़मेर जिले में अब मतदाताओं की संख्या बढ़कर कुल 18 लाख 76 हजार 336 हो गई है। जिले में युवा मतदाताओं पर विशेष फोकस करते हुए उन्हें जोडऩे के लिए विशेष प्रयास किए गए। ऐसे में युवा मतदाता जो 18-19 वर्ष के है, उन्हें बड़ी संख्या में नए मतदाता के रूप में सूची में जोड़ा गया है।
जिले में गत वर्ष 9 नवंबर से 23 दिसंबर तक पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया गया था। नवीन मतदाताओं के नाम जोडऩे के बाद अंतिम प्रकाशन की तिथि तक कुल मतदाताओं की संख्या 18 लाख 76 हजार को पार कर गई। इसमें 10 लाख 1206 पुरुष तथा 8 लाख 75 हजार 113 महिला मतदाता शामिल है। जबकि 17 ट्रांसजेंडर मतदाता है। जिला कलक्टर लोकबंधु के अनुसार पुनरीक्षण कार्यक्रम के बाद सूचियों का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी को किया गया था।
57 हजार से अधिक 18-19 साल के युवा मतदाता
मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन के समय 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 57 हजार 637 हो गई। इसमें 38 हजार 510 पुरुष एवं 19 हजार 119 महिला मतदाता है। पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान नवम्बर एवं दिसम्बर माह 2022 में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के प्रत्येक मतदान केन्द्र पर विशेष शिविर आयोजित किए गए। इसमें यह कोशिश रही कि युवा मतदाता अधिक से अधिक जोड़े जाए, जो पहली बार

——–
बाड़मेर: जिले में मतदाताओं पर एक नजर
विधानसभा…… पुरुष…… महिला…… कुल
शिव…………….158699 133214 291913
बाड़मेर………… 136329 120342 256671
बायतु …………..130209 114043 244252
पचपदरा ………..130297 117289 247586
सिवाना ………….143808 127189 270997
गुड़ामलानी ……..140033 122765 262798
चौहटन ………….161831 140288 302119
कुल ……………….1001206 875130 1876336

Source: Barmer News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *