Posted on

बालोतरा. भगवान का अवतरण भक्तों के भाव से होता है। ज्ञानी भगवान का केवल अनुमान करते हैं, लेकिन भक्त इसकी अनुभूति करता है। जिस प्रकार मां के गर्भ में जब बालक होता है, उस समय वह न तो उसका रूप व रंग देख पाती है, केवल उसके होने का अनुभव ही महसूस कर पाती है। इसी प्रकार भक्त भगवान की अनुभूति करता है। नगर के वंृदावन बगेची में कथावाचक कृष्णा प्रिया ने बुधवार को भागवत कथा का वाचन करते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा कि ममता, विकारों का त्याग करने पर व्यक्ति संत बनता है। संसार में मोह व माया से बचकर रहें। ऐसा करके ही जीवन का कल्याण किया जा सकता है। दैनिक जीवन में से कुछ समय निकालकर ईश्वर नाम स्मरण,जप,तप करें। इससे की जीवन का कल्याण हो सके।

उन्होंने कहा कि कमाई किए हुए धन का कुछ भाग धार्मिक व सेवा कार्यों में खर्च करें। ऐसा करने पर धन की कमी नहीं होगी। कथा में भगवान राम के जन्म की झांकी प्रस्तुत की। श्रद्धालुओं ने इस पर जयकारे लगाते हुए खुशियां मनाई।

कथावाचक के भजनों पर श्रद्धालुओं ने आराध्य के सामने नृत्य किया। इस अवसर पर हितेश जिंदल, आशीष रंगवाला, पूर्णप्रकाश, सुखी गोयल, मीना गर्ग, सुशीला देवी, मोंटू रंगवाला सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

और इधर…
मनुष्य को सदा सत्य का पालन करना चाहिए

बालोतरा. समदड़ी कस्बे के रामकृष्ण पंचवटी आश्रम में मां शारदा जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। स्वामी कृष्णानन्दपुरी के सान्निध्य में सुबह मां शारदा का पूजन किया गया। सुमित व्यास, मूलचंद राणा आदि ने भजनों की प्रस्तुति दी।

श्रद्धालुओं ने संकीर्तन किया। स्वामी कृष्णानंदपुरी महाराज ने कहा कि मां शारदा के उपदेशों को जीवन में उतारें। जीवन मे माता-पिता से बढ़कर दूसरा कोई नहीं है। उनका उपकार हमें कभी नहीं भूलना चाहिए। मनुष्य को सदा सत्य का पालन करना व प्रतिदिन सुबह शाम ईश्वर का स्मरण करना चाहिए।

कभी भी दूसरों के दोष नहीं देखने चाहिए। आरती उतार प्रसाद का भोग लगाया गया। इस मौके पर महेंद्र कुमार दवे, पन्नेसिंह, छगनलाल माली, कमल जालोर, नटवरलाल, मुकेश भारद्वाज, जयप्रकाश, मुकेश सोनी, पुनमचंद जीनगर आदि मौजूद थे।

राष्ट्र सेवा से बढ़कर कोई कार्य नहीं

– सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू

बालोतरा. जसोल डीआरजे राजकीय कन्या महाविद्यालय बालोतरा में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर प्रारंभ हुआ। सभापति सुमित्रा जैन व प्राचार्य अर्जुनराम पूनिया ने इसका शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि सुरेश जैन, अध्यक्ष प्राचार्य अर्जुनराम पूनिया ने कहा कि राष्ट्र की सेवा से बढ़कर और कोई कार्य नहीं होता है।

विद्यालय, परिवार व समाज से हमें यह संस्कार व गुण मिलते हैं। सेवा कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लें। डॉ. गुलाबदास वैष्णव ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों व महत्व के बारे में जानकारी दी। डॉ. राजकुमारी रूपचंदानी ने कहा कि योजना का मुख्य उद्देश्य मैं नही हम है।

स्वयंसेविकाओं ने श्रमदान करते हुए महाविद्यालय परिसर की सफाई की। पौधों को पानी पिलाया। एमबीआर राजकीय महाविद्यालय बालोतरा में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर बुधवार को प्रारंभ हुआ। प्राचार्या डॉ. प्रतिभा सिंघवी ने इसका उद्घाटन करते हुए कहा कि समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करें। समाज को शिक्षित करें खुद शिक्षित बनें।

डॉ. मनीषा दवे, प्रो. राजेन्द्रसिंह सोलंकी ने स्वयंसेवको को सम्बोधित किया। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी प्रो. हरदान राम चौधरी ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। इससे पूर्व स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में श्रमदान करते हुए सफाई की। पौधों को पानी पिलाया। डॉ. ए.के. जैन, प्रो. सुभाष चन्द्र, प्रो. सुमन चौधरी आदि मौजूद थे।

Source: Barmer News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *