बाड़मेर पत्रिका. समाचार पत्र में राशिफल पढ़कर कल को जानने की उत्सुकता हममें से बहुत लोगों की रहती है। अपनी राशि क्या कहती है इस हिसाब किताब को सुबह-सुबह ही बांच लेते हैं। नेताजी इन दिनों टिकट, अपने राजनीतिक भविष्य और सितारों को जानने के इच्छुक है ही। 25 नवंबर तक उनके सितारे लगभग कैसे रहेंगे औैर राशि अनुसार राजनीतिक भविष्य क्या है ,यह पत्रिका ने अपने पाठकों के लिए जाना पंडित सुनिल जोशी से। गोचर-गृह-गति अनुसार विश्लेषण किया है। हालांकि नेताजी का भविष्य तो मतदाता ही तय करेंगे और टिकट मिलना नहीं मिलना पार्टी, पर राशिफल भी अपना मंतव्य दे रहा है।
मेषः राजनीति में अपना भविष्य चुनने वालों के लिए गोचर दशा अनुकूल रहेगी। बजरंग बाण का पाठ करें।
वृषभ: ईष्ट मित्रों के सहयोग से राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूर्ण करने में सफलता मिलने की संभावना।
मिथुनः गोचर ग्रह दशा अनुसार राजनीति में संघर्ष। रहेगा। अपेक्षित परिणाम को शिव आराध अपेक्षित रहेगी।
यह भी पढ़ें : नए परिसीमन के बाद नहीं जीत सकी कांग्रेस, दो बार बीजेपी जीती, अभी आरएलपी का कब्जा
कर्क: स्वयं का राजनीतिक कार्यकाल आपको परेशानी उत्पन्न करने वाला हो सकता है। राजनीति के लिए समय की अनुकूलता नहीं रहेगी।
सिंहः सार्थक राजनीति के प्रयास, वाणी व्यवहार व कुशलता उपरांत राजनीति में समय संघर्षयुक्त रहेगा। सूर्य आराधना करें।
कन्याः राजनीतिक यात्रा संघर्षपूर्ण रहेगी। अकारण संघर्ष से यथा संभव बचे। परिणाम अपेक्षित रहने को शनि आराधना करें।
यह भी पढ़ें : इस विधानसभा सीट से कभी महिला नहीं बनीं विधायक, धनखड़ विधायक बन पहुंचे उपराष्ट्रपति पद तक
तुलाः आपकी वाकपटुता और व्यवहार से राजनीति में समय अनुकूल रहने की संभावना है।
वृश्चिक: आपको राजनीति में उच्च स्तरीय सफलता की संभावना है। ओम अं अगारकाय मंत्र का जाप करें।
धनुः गृह स्थिति अनुकूल नहीं होने से अकारण राजनीतिक विवाद से बचें। बृहस्पति पूजन करें।
मकर: आपके प्रयास राजनीतिक लक्ष्य प्राप्ति को सार्थक सिद्ध होंगे। देवी पूजन करें।
कुम्भः राजनीति में मनोनुकूल परिणाम प्राप्त होने में कमी रहेगी।
मीन: गोचर गति अनुसार राजनीति में नई दिशा मिलने की पूर्ण संभावना है।
Source: Barmer News