Posted on

rain alert in Rajasthan: जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पिछले 24 घंटो में जोधपुर, बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई है। पश्चिमी राज में सर्वाधिक बारिश नोखा बीकानेर में 6 एमएम. और पूर्वी राज के महवा दौसा में 2 एमएम दर्ज की गई है। वहीं आज गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू, झुंझुनूं, सीकर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं शेष अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं 11 नवंबर से आगामी एक सप्ताह के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं आगामी 48 घंटे में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की प्रबल संभावना है।

वहीं दूसरी तरफ मौसम के बदलते मिजाज के चलते अब पर्यटन स्थल माउंट आबू की वादियों में कोहरा छाने लगा है। गुरुवार सवेरे कोहरे की चादर से माउंट आबू का शहर ढंका रहा। न्यूनतम तापमान में एक व अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस का इजाफा होने से तापमापी पारा क्रमश: 11 व 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। सवेरे ठंडक बनी रहने से लोगों ने हल्के ऊनी कपड़ों का सहारा लिया।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Weather News: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदलेगा मौसम, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट

भ्रमणकारियों ने गुलाबी ठंडक के बीच सड़कों, बाजारों में चहलकदमी करते हुए आबू पर्यटन के मनमोहक नजारों को निहारने का लुफ्त उठाया। आसमान साफ रहने से अच्छी धूप निकलने पर लोगों ने उगते सूरज की धूप सेंकने का आनंद लिया। दोपहर में धूप चुभने पर लोगों को छांव का सहारा लेते देखा गया। बदलते मौसम से लोगों को मौसमी व्याधियों सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी आदि से परेशान होना पड़ा। शाम के समय फिर से वातावरण में ठंडक महसूस की गई।

Source: Jodhpur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *