Posted on

अविनाश केवलिया/जोधपुर. कोविड-19 के संक्रमितों के लगातार बढ़ते आंकड़ों की बात करें तो यह तस्वीर डराती है। लेकिन इस बीच एक राहत देने वाली यह भी है कि जोधपुर में संक्रमित मरीजों की मृत्यु दर प्रदेश के औसत से भी कम है। कई बड़े शहरों के इसी आंकड़े की ओर देखें तो स्थिति भयावह भी लगती है। जोधपुर शहर में संक्रमितों का आंकड़ा 600 के करीब पहुंच गया है। शुक्रवार को दो जनों ने दम तोड़ा है। मृत्यु का आंकड़ा 9 तक पहुंच गया है। अभी भी कुछ राहत ऐसे समझ सकते हैं कि औसत मृत्यु दर अभी 1.5 प्रतिशत के करीब है। जयपुर में यही दर 3.72 प्रतिशत है। जबकि राजस्थान की औसत 2.3 प्रतिशत है।

टॉप तीन मृत्युदर वाले शहर
– 7.05 प्रतिशत मृत्युदर सबसे ज्यादा पुणे में है।
– 4.92 अहमदाबाद में मृत्युदर।
– 4.58 इंदौर में मृत्युदर।

टॉप तीन मृत्युदर वाले प्रदेश
– 5.22 मृत्युदर मध्यप्रदेश की है।
– 4.87 मृत्युदर गुजरात की।
– 4.37 मृत्युदर महाराष्ट्र की है।

यह है प्रदेश की स्थिति
राजस्थान की औसत मृत्युदर अभी 2.33 प्रतिशत है। जो कि संक्रमित प्रदेशों की सूची में आठवे स्थान पर है। जोधपुर की इस औसत से भी कम 1.5 प्रतिशत है। जयपुर में यह दर 3.72 प्रतिशत है। कोटा में भी करीब 3 प्रतिशत मृत्युदर है। जबकि वहां संक्रमित मरीजों की संख्या कम है।

Source: Jodhpur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *