Posted on

बाड़मेर . लॉकडाउन के बाद अन्य राज्यों में फंसे राज्य के प्रवासियों को घर की राह मिल रही है। साथ ही अन्य राज्यों के प्रवासी जो राजस्थान में रह गए, उन्हे भी संबंधित राज्य के लिए प्रस्थान करवाया गया। शुक्रवार को जिले में कुल 2173 श्रमिकों का आगमन हुआ, वहीं 27 अन्य राज्यों के प्रवासियों ने प्रस्थान किया।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में शुक्रवार को गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, आंध्रप्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, बिहार, तमिलनाडु, पंजाब, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, उत्तराखण्ड, दमनद्वीप एवं गोवा से राज्य के प्रवासियों एवं श्रमिकों को जिले की सीमा में प्रवेश दिया गया है।

कड़ाई से होम क्वारंटीन
बाड़मेर जिले में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को 14 दिन के होम क्वारंटीन का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए है। निगरानी दल प्रत्येक प्रवासी के 14 दिन के क्वारंटीन की निगरानी करेंगे। जिले में चौकियों पर प्रवासियों के प्रवेश पर सघन स्क्रीनिंग के निर्देश हैं।

शुक्रवार : बाड़मेर पहुंचे प्रवासी
गुजरात : 497
महाराष्ट्र : 923
उत्तरप्रदेश : 14
मध्यप्रदेश : 31
आन्ध्रप्रदेश : 71
दिल्ली : 24
कर्नाटक : 170
बिहार : 9
तमिलनाडु : 72
पंजाब : 10
तेलंगाना : 327
पश्चिम बंगाल : 3
उत्तराखण्ड : 4
दमनद्वीप : 2
गोवा : 16
कुल : 2173

बाड़मेर से गए श्रमिक
मध्यप्रदेश : 3
महाराष्ट्र : 3
हरियाणा :3
कर्नाटक : 1
तेलंगाना : 17
कुल : 27

Source: Barmer News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *