Posted on

बालोतरा. सर्दियों की दस्तक के साथ ही शहर, क्षेत्र में चोर सक्रिय हो गए हैं। एक पखवाड़ा में शहर व क्षेत्र में कई बड़ी चोरियां हुई है। इसके बावजूद औद्योगिक क्षेत्र में सार्वजनिक विद्युत व्यवस्था को सुचारू रखने को लेकर रीको प्रशासन गंभीर नहीं है।

औद्योगिक क्षेत्र में जगह जगह बंद व खराब रोडलाइट पर अंधेरे पर चोरियां व अपराधिक घटनाएं होने को लेकर उद्यमी, श्रमिकों में भय हंै। रीको के सार्वजनिक रोशनी व्यवस्था में ध्यान नहीं देने से उद्यमियों में रोष है।

सूने घरों, प्रतिष्ठानों में चोरियां कर लाखों रुपए की नकदी, गहने व सामान लेकर रफूचक्कर हो रहे हैं। बुधवार रात नगर के घनी आबादी वाले भाग के एक मकान से चोर एक लाख रुपए नकदी, लाखों रुपए कीमत के जेवरात, चांदी लेकर फरार हो गए।

इस पर शहर के औद्योगिक क्षेत्र में बिगड़ी सावर्जनिक व्यवस्था पर उद्यमी, श्रमिक डरे सहमे हैं। जगह जगह बंद व खराब रोडलाइट पर इन्हें चोरियां व अपराध की घटनाएं होने का डर सताता है। इस पर दिन भर की मेहनत के बावजूद वे रात में सुख की नींद नहीं सो पाते हैं। रात में अंधेरे का फायदा उठाकर चोर ग्रे, तैयार माल की गांठें, मशीन, अन्य उपकरण चुराकर ले जाते हैं।

बीते वर्षों में अपराध की कई घटनाएं भी घट चुकी है। कामकाज के बाद आधी रात बाद कई उद्यमी, श्रमिक घरों को लौटते हैं। इस पर बंद रोडलाइट पर इन्हें लूटमार की घटना होने व दुघर्टना होने का डर सताता है। इस पर औद्योगिक क्षेत्र में गड़बड़ाई सार्वजनिक रोशनी की व्यवस्था पर उद्यमियों, श्रमिकों में रोष है।

बंद व खराब रोडलाइट पर होने वाली परेशानी पर जागरूक उद्यमी, श्रमिक समय समय पर रीको अधिकारियों को अवगत करवाते हैं। लेकिन अधिकारी न सुनवाईन समाधान करते हैं। इसे लेकर इनमें अधिक रोष है।

शुरू हो लाइट

औद्योगिक क्षेत्र में सार्वजनिक रोशनी की व्यवस्था लडख़ड़ाई हुई है। बहुत से जगह रोडलाइट बंद, खराब है। इस पर चोरियां, सड़क हादसा व अपराध की घटनाएं होने को लेकर डर सताता है। रीको व्यवस्था सुधारें। इससे की उद्यमियों,श्रमिकों को परेशानी नहीं होवें।

– महेन्द्र बजारी

रोड लाइटें बंद

नगर के औद्योगिक क्षेत्र में सार्वजनिक रोशनी व्यवस्था को लेकर रीको गंभीर नहीं है। कई जगह रोडलाइट बंद है। जब लाखों रुपए खर्च कर इन्हें लगाया तो सही संचालन भी करें। इससे अच्छी सुविधा मिले। चोरी, अपराध, दुघर्टनाएं नहीं हों।

– भरत कुमार, उद्यमी

Source: Barmer News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *