Posted on

बालोतरा. नगर व क्षेत्र में दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं के सूर्यास्त बाद दीपक व विद्युत से रोशनी करने पर कस्बे व गांव रोशनी से जगमगा उठे। हरेक ने इसे देखने का आनंद उठाया।

शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी व कुबेर की पूजा कर परिवार में सुख, समृद्धि की कामना की। पर्व की खुशी में पटाखे फोड़े तो आतिशबाजी की। इससे आसमान भी रंगबिरंगी रोशनी से नहा उठा।

सूर्यास्त बाद में मंदिरों, मठों व घरों में दीपकों व विद्युत से रोशनी की। इससे शहर व गांव रोशनी से जगमगा उठे। इसके बाद परिवार सदस्यों ने शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी व कुबेर की पूजा,अर्चना कर परिवार में सुख,समृद्धि की कामना की। इसके बाद पटाखे फोडऩे व आतिशबाजी करने का जीभर के लुफ्त उठाया।

देर रात तक पटाखे फोड़े। इससे इनकी आवाज से आसमान गंूज उठा। अगले दिन महिलाओं ने सूर्यादय से पहले जगकर भगवान गोर्वद्धन व गायों की पूजा की। गायों का आकर्षक शृंगार किया। इसके बाद परिवार के बड़े बुजुर्गों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंगलवार को भाईदूज का पर्व मनाया गया। बहनों ने भाइयों के दीघार्यु की कामना को लेकर व्रत रखा। भाइयों ने उन्हें भोजन करवाकर उपहार भेंट किए।

नगर स्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के समर्पण भवन कार्यालय में स्वयंसेवकों रंगोली सजाने के साथ दीपक लगाकर रोशनी की। रंग व दीपकों से अखंड भारत का मानचित्र बनाया।

इस अवसर पर प्रान्त घोष प्रमुख अमरसिंह, जिला प्रचारक आसकरण, नगर कार्यवाह पारसमल माली, महेंद्र कुमावत, पारस भाटी, कल्पेश कुमार मौजूद थे।

सिवाना. कस्बे सहित क्षेत्र में दीपोत्सव का पर्व हर्सोल्लास के साथ मनाया गया। मंगलवार को भाईदूज के पावन पर्व पर बहनो ने अपने भाई को तिलक लगाकर उनके दीर्घायु की कामना की। वहीं भाइयों ने बहनों को उपहार दिए। रविवार को कस्बे व क्षेत्र में दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया गया।

लोगों ने पर्व को लेकर जमकर खरीदारी की। शाम को घरों में दीपक लगाकर रोशनी की। इसके बाद शुभ मुहूर्त में घर व प्रतिष्ठानों में महालक्ष्मी की पूजा,अर्चना कर खुशहाली की मंगल कामनाएं की। सोमवार रामा,शामा को परिवार के बड़े बुजुर्गों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया। विधायक हमीरसिंह भायल ने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ लक्ष्मीपूजन किया। सोमवार को आवास पर आए लोगों से दीपावली की शुभकामनाएं दी। मंगलवार को भाईदूज को कस्बे सहित आसपास के गांवो में लोगों से रूबरू हुए।निप्र

समदड़ी. कस्बे व क्षेत्र में दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया गया। दीपावली पर्व पर कस्बे व गांव रोशनी से जगमगा उठे। आमजन व व्यापारियों ने शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी का पूजन किया। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने समूह में भोजन किया। बाद में देर रात तक जमकर पटाखे फोड़े।

दीपावली के दूसरे दिन घर- घर गोवर्धन पूजन किया गया। परिवार के सदस्यों ने बड़े बुजुर्गों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंगलवार को भाईदूज का पर्व मनाया गया। बहनों ने भाइयो के तिलक लगाकर पूजन किया।

रमणियां. रमणियां, काठाड़ी, धरबला, भागवा, तेलवाड़ा, धीरा, मांगी, जीनपुर, सैला, हेमावास, मुम्बारी, कुण्डल, रेलो की ढाणी में दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने सूर्यास्त पर घरों में दीपक लगाकर रोशनी की। शुभ मुहूर्त में घरों व प्रतिष्ठानों पर पूजा अर्चना की। इसके बाद समूह में भोजन कर पटाखे फोड़े।

अगले दिन अब सुबह भगवान गोवर्धन व बलराजा की पूजा की। गायों को रंग लगाकर उनकी पूजा की। भाईदूज पर बहनो ने व्रत रखकर की भाई की लम्बी उम्र की कामना। भाइयों ने उन्हें भोजन करवाकर उपहार भेंट किए।

[MORE_ADVERTISE1]
Source: Barmer News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *