Posted on

बालोतरा. नगर निकाय चुनाव (Municipal elections) को लेकर शहर में चुनावी सरगर्मियां बढ़ गई है। पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता संगठन की टिकट व अन्य लोग टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय के रूप में चुनावी मैदान में ताल ठोकने जोर-शोर से जुट गए हैं। इस पर देर रात तक शहर के बाजारों, रेस्टारेंट, पान की दुकानों पर रौनक रहती है।

नगर में नगर परिषद चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। एक सप्ताह पहले शुरू हुई गतिविधियां दीपावली के बाद अब और तेज हो गई हैं। पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता संगठन से टिकट प्राप्त करने को लेकर निचले से उपर स्तर के पदाधिकारियों से सम्पर्क करने, उन्हें विश्वास में लेने जुटे हुए हैं।

जिन्हें अप्रत्यक्ष रूप से इशारा मिल गया है, वे पूरी ताकत के साथ नामांकन प्रस्तुत करने व मतदाताओं से सम्पर्क करने में जुट गए हैं। वहीं जिन्हें टिकट नहीं मिलने की उम्मीद है, वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करने व चुनाव लडऩे को लेकर पूरी तरह से मानस बना रहे हैं।

इसके लिए वे जीत हार के समीकरणों को टटोलने के साथ अपने चहेतों से सम्पर्क कर रहे हैं। उन्हें विश्वास में लेकर चुनाव लडऩे की तैयारियां कर रहे हैं।

54.6 हजार मतदाता करेंगे मत का प्रयोग

नगर परिषद बालोतरा के किए परिसीमन में इस बार 45 वार्ड बनाए गए हैं। गत चुनाव में 35 वार्ड थे। इस बार दस वार्ड अधिक होने के बावजूद चुनाव को लेकर इतनी ही अधिक प्रतिस्पर्धा है। इस बार नगर परिषद चुनाव में 54 हजार 604 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।

वार्ड31 सबसे अधिक मतदाता

इस वर्ष नगर परिषद चुनाव में नगर का वार्ड31 सबसे बड़ा वार्ड है। इस वार्ड में सबसे अधिक 1436 मतदाता हैं। मतदाता सूची में नाम जोडऩे की प्रक्रिया अब तक जारी है। इस पर और नाम जुडऩे की संभावना है।

वार्ड39 में सबसे कम मतदाता

नगर परिषद चुनाव के 45 वार्डों में वार्ड39 में सबसे कम मतदाता हैं। अब तक की जानकारी अनुसार इस वार्ड में मात्र 436 मतदाता हैं। जानकारों के अनुसार नाम जोडऩे, हटाने की जारी कार्रवाई के बावजूद इस वार्ड में अन्य वार्डों से कम मतदाता होंगे।

[MORE_ADVERTISE1]
Source: Barmer News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *