जोधपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार कांग्रेस सरकार की विफलताओं एवं जन विरोधी नीतियों को लेकर भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के निर्देशानुसार उपखण्ड अधिकारी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन देने की श्रृंखला में मण्डल स्तर पर आन्दोलन एवं प्रदर्शन करने की तैयारियों पर मंथन किया गया।
प्रदेश से प्राप्त कार्यक्रमों की श्रृंखला में 9 से 14 मार्च की अवधि में मण्डल स्तर पर कांग्रेस सरकार के विरोध स्वरूप मण्डल स्तर पर प्रदर्शन कर ज्ञापन देने को लेकर मण्डलों की बैठक आयोजित की गई। पावटा मण्डल में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य घनश्याम डागा, जिला महामंत्री डा. करणीसिंह खींची, मण्डल अध्यक्ष सुनिल कुमार भाटी, राईकाबाग मण्डल में भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया, मण्डल अध्यक्ष भवानीप्रताप सिंह शेखावत, सूरसागर मण्डल में प्रतिपालसिंह वालेचा, मण्डल अध्यक्ष ताराचंद गहलोत मौजूद रहे।
बैठक में बनाई आंदोलन की रणनीति
जोधपुर। सरदारपुरा स्थित भाजपा प्रधान कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारी, मण्डल एवं मोर्चा अध्यक्षों सहित मण्डल प्रभारियों की बैठक हुई। मण्डल स्तर पर जिला उपखण्ड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम राज्यपाल को ज्ञापन देने की श्रृंखला में तैयारियों की रूपरेखा बनाकर अन्तिम रूप दिया गया। बैठक में उप महापौर किशन लड्डा, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री इन्द्रा राजपुरोहित, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री शशिप्रकाश प्रजापत, जिला पदाधिकारी जिला उपाध्यक्ष डा. संगीता सोलंकी, सुभाष गहलोत, राजेन्द्र पालीवाल, भंवरलाल दैया, राजेन्द्र बोहरा, चेनसिंह इन्दा मौजूद थे।
Source: Jodhpur