बालोतरा.पचपदरा में रविवार को मर्ग के दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज हुए। साजियाली गांव में टांके से पानी निकालने के दौरान पैर फिसलने से विवाहिता की टांके में गिरने से मौत हो गई। दूसरी घटना में रामसीन मूंगड़ा में एक विवाहिता ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली।
थानाधिकारी सुखाराम बिश्नोई ने बताया कि मेहराज की बेरी साजियाली निवासी इमरती उर्फ मेहरा (23) पत्नी नारणाराम जाट ने शनिवार शाम टांके से पानी निकाल रही थी। इसी दौरान पैर फिसलने से वह टांके में गिर गई। सूचना पर पचपदरा थानाधिकारी सुखाराम बिश्नोई मौके पर पहुंचे तथा मौका मुआयना किया। इसके बाद पीहर पक्ष की मौजूदगी में मृतका के शव को टांके से बाहर निकाला। इसके बाद जानकारी पर उपखंड अधिकारी रोहित कुमार मौके पर पहुंचे। इन्होंने विवाहिता के ससुराल व पीहर पक्ष से मामले की जानकारी ली। रविवार को मेडिकल बोर्ड से मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजन को सौंप दिया। मृतका के जेठ मुकेश की रिपोर्ट पर मर्ग का प्रकरण दर्ज किया गया। प्रकरण की जांच उपखंड अधिकारी रोहित कुमार कर रहे हैं।
दूसरा प्रकरण रामसीन मूंगड़ा का है। यहां शनिवार दोपहर करीब 12 बजे रेखादेवी (28) पत्नी हड़मानराम सुथार ने घर के अंदर बने कमरे में फंदा लगा दिया। इसके बाद परिजन ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा पीहर पक्ष को सूचना दी। इसके बाद पीहर पक्ष की मौजूदगी में शव को फंदे से नीचे उतार पचपदरा चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया।
इधर, 10 साल बाद अपहरण का आरोपी गिरफ्तार
रामसर .
क्षेत्र के एक गांव से महिला के अपहरण मामले में 10 साल से फरार आरोपी को रामसर पुलिस ने रविवार को जिला मुख्यालय स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार वर्ष 2009 में अमराराम पुत्र गेनाराम जाट निवासी अंदानियों का तला, नांद ने एक महिला का अपहरण कर लिया। उसे रामसर पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेजा गया।
[MORE_ADVERTISE1]
Source: Barmer News