Posted on

बाड़मेर। प्रशासन शहरों के संग अभियान 2021 के तहत नगर परिषद क्षेत्र बाड़मेर में वार्डवार शिविरों के आयोजन का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। आयुक्त दलीप कुमार पूनिया ने बताया कि 11 अक्टूबर से नगर परिषद की जगह शहर के वार्डों में ही शिविर आयोजित किए जाएंगे। 2 अक्टूबर से शुरू हुए अभियान के बाद अब नगर परिषद प्रशासन वार्ड में जाने को तैयार हुआ है। अब तक लोग दूर-दराज से यहां पहुंच रहे थे। जो काफी परेशान भी थे।
शिविर में यह होंगे काम
नगर पालिका अधिनियम 69 ए के अन्तर्गत पट्टे, भू उपयोग परिवर्तन, स्टेट ग्रान्ट एक्ट के पट्टे, कच्ची बस्तियों के पट्टे, नगर निकायों के सिवायचक भूमियों के पट्टे, खांचा भूमि आवंअन, भवन निर्माण अनुमति, भूखण्डों के पुर्नगठन एवं उपविभाजन, नामान्तरण, लीज राशि वसूली, नगरीय विकास कर वसूली तथा कृषि भूमि पर विकसित योजनाओं में 90ए के प्रकरण, कृषि भूमि नियतन, रूपान्तरण एवं नामान्तरण के आवेदन प्राप्त करने एवं नियमानुसार निस्तारण का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जलदाय विभाग, विद्युत विभाग, सार्वजनिक निमाज़्ण विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा भी शिविरों में आमजन के कार्य किए जाएंगे।
कब कहां लगेंगे शिविर
अक्टूबर —–वार्ड ———-स्थान
11 —– 13 व 14 —– जटियों का पुराना वास
12 —– 15 व 16 —– ओबीसी बैंक के सामने हमीरपुरा
14 —– 27 व 28 —– माणक हॉकस्पटल के पास कल्याणपुरा
18 —– 29 व 30 —– खत्रियों का नोहरा नरगासर के पास
20 —– 31 व 32 —– महावीर चौक कल्याणपुरा
21 —– 33 व 34 —– माहेश्वरी ढाटी चौक कब्रिस्तान के पास
22 —– 35 व 49 —– टीटी स्कूल के पास लक्ष्मीपुरा चौक
25 —– 50 व 51 —– भंवरलाल दर्जी की प्याऊ रॉय कालोनी
26 —– 52, 53 व 54 —- सागराराम दर्जी के घर के पास सरदारपुरा
27 —– 36 व 42 —– तेलियों का नोहरा इन्द्रा कॉलोनी
28 —– 02 व 03 —– लक्ष्मण प्याऊ पनघट रोड
29 —– 04 व 05 —– पादर मोहल्ला धर्मशाला में
1 नवम्बर 6 व 7 —– मेघवालों को तला मेघवालों का वास
2 —– 8 व 9 —– ढाणी जैन मंदिर चौक ढाणी बाजार
9 —– 11 व 12 —– राम चौक जैन न्याति नोहरे के सामने की गली
10 —– 26, 37 व 38 — आदर्श स्टेडियम दमकल कार्यालय
11 —– 43 व 44 —– इन्द्रा कॉलोनी
12 —– 45 व 46 —– संस्कृत स्कूल के पास इन्द्रा नगर
15 —– 39, 40 व 41 — सामुदायिक सभा भवन महावीर नगर
16 —– 47 व 48 —– आफिसर कॉलोनी
17 —– 18 व 19 —– सामुदायिक सभा भवन शास्त्री नगर
18 —– 20 व 23 —– हनुमान मंदिर के पास शास्त्री नगर
23 —– 21 व 22 —– राप्रावि जोगियों की दड़ी
24 —– 24 व 25 —– पुराना तनसिंह गैरेज के पास गांधी नगर
25 —– 1 व 55 —– रेलवे कुआं 3 नंबर स्कूल के पास
26 —– 17 —– जटियों का नया वास
29 —– 10 —– जैन मंदिर के पास गडरा चौराहा

Source: Barmer News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *