बाड़मेर. कृषि विज्ञान केन्द्र गुड़ामालानी में विश्व खाद्य दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें इस साल की थीम सेहतमंद कल के लिए अभी खाना सुरक्षित रखें को लेकर संगोष्ठी हुई।
संगोष्ठी को संबोधित करते केन्द्र के प्रभारी डॉ. प्रदीप पगारिया ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन के स्थापना दिवस के दिन पर विश्व खाद्य दिवस मनाया जाता है। हर साल 16 अक्टूबर को मनाए जाने वाले इस दिन को मनाने का उद्देश्य संसार में भूख की समस्या से निपटना और दुनिया को खाद्य सुरक्षा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि आज खाद्य सुरक्षा एक बहुत बड़ी और बढ़ती समस्या बनती जा रही है। जलवायु परिवर्तन पर खाद्य उपलब्धता पर बहुत अधिक प्रभाव पड़ रहा है जिस पर लोगों को ध्यान नहीं जा रहा है।
डॉ. हरि दयाल चौधरी ने बताया कि इस बार संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन के साथ संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग, संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी और विश्व खाद्य कार्यक्रम मिल कर खाद्य दिवस मना रहे है।
डॉ. बाबुलाल जाट ने कृषि में विभिन्न रोगों एवं कीट प्रबंधन के बारे में जानकारी प्रदान की।
Source: Barmer News