Posted on

बाड़मेर. नगर परिषद क्षेत्र में महिलाओं के लिए आरक्षित वार्ड में पुरुषों का वोट प्रतिशत बराबर रहा है। जितने प्रतिशत महिलाओं ने वोट दिए, ठीक उसके बराबरी पुरुषों ने की। आरक्षित होने के बावजूद महिलाएं वोट देने में पीछे रही। लेकिन बाड़मेर के समस्त वार्ड में देखें तो वोट देने में महिलाएं पुरुषों से आगे रहीं।

महिला आरक्षित वार्ड

नगर परिषद क्षेत्र में 55 में से 18 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। लेकिन कई वार्ड तो ऐसे भी हैं जहां पर महिलाओं का प्रतिशत पुरुष वोटिंग से काफी कम रहा। जबकि महिला आरक्षित वार्ड ऐसे हैं, जहां पर महिला वोटर्स ज्यादा है। फिर भी वहां पर पुरुषों का वोटिंग प्रतिशत अधिक रहा।

आरक्षित वार्ड में यहां रही महिलाएं आगे

वार्ड13 में महिला मतदाता पुरुषों से अधिक है। यहां 360 पुरुषों के मुकाबले 400 महिलाओं ने मतदान किया। जबकि वार्ड में मतदाताओं की संख्या एक हजार से कम है।

इसी तरह वार्ड 31 में 475 पुरुष व 491 महिलाओं ने मतदान किया। वहीं वार्ड 52 में भी महिलाएं आगे रहीं। यहां 418 पुरुष तो 439 महिलाओं ने मतदान में भागीदारी निभाई। महिलाओं के लिए 18 आरक्षित वार्ड में वोटिंग में केवल 3 वार्ड में ही आगे रहीं।

बाड़मेर: महिला आरक्षित वार्ड में वोटिंग का आंकड़ा

वार्ड कुल वोट वोट पड़े पुरुष महिला
03 1376 952 485 462

11 1375 948 489 459
13 895 760 360 400

14 1359 1061 543 518
16 1023 827 436 391

17 1315 1132 567 565
19 895 730 391 339

20 813 627 331 296
31 1331 966 475 491

32 1307 1010 518 492
33 1251 774 394 380

34 1206 904 470 434
36 1158 940 499 441

38 1359 1019 554 465
46 1122 967 522 445

48 968 773 388 385
49 1197 996 542 454

52 1153 857 418 439

आरक्षित: कुल 18 वार्ड में वोट प्रतिशत

पुरुष
77.48

महिला

77.67

कुल

77.57

[MORE_ADVERTISE1]
Source: Barmer News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *