Posted on

बाड़मेर. आलोक आश्रम बाड़मेर में प्रताप फाउंडेशन के तत्वावधान में एक दिवसीय जिला स्तरीय राजनीतिक कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस अवसर पर क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक भगवान सिंह रोलसाहबसर ने कहा कि श्री क्षत्रिय युवक संघ वर्षों से समाज जागरण के कार्य में लगा हुआ है। राजीनीति के क्षेत्र में भी समाज जागृत हो, सभी जगह भागीदारी बढ़े इसके लिए संघ का आनुषंगिक संगठन श्री प्रताप फाउंडेशन भी लगातार कर्मशील है। उन्होंने कहा कि किसान सम्मेलन एक अनूठी पहल है। किसान शब्द बड़ा व्यापक है। हम सब मूल रूप से किसान ही है। भारत कृषि प्रधान देश है और अधिकतम लोगो किसी न किसी रूप में खेती व पशुपालन से जुड़े हैं। एक आम किसान की बहुत सी समस्याएं होती हैंं, उनके समाधान के लिए आप आगे आए ये बड़ा पवित्र कार्य होगा।

यह भी पढ़ें: सौर ऊर्जा पम्प सैट पर दोहरा अनुदान, सब्सिडी के साथ पैंतालीस हजार का लाभ |

 

कार्यशाला में केंद्र के निर्देशानुसार जिले में श्री प्रताप फाउंडेशन की कार्ययोजना को किस प्रकार लागू करना है इस पर चर्चा हुई। 24 जून को बाड़मेर में सभी वर्गों को साथ लेकर बड़े स्तर पर किसान सम्मेलन आयोजित करना भी तय हुआ। इस सम्मेलन के लिए विधानसभावार सभी ने अपनी-अपनी जिम्मेदारी ली।

 

कार्यक्रम में रावत त्रिभुवन सिंह बाड़मेर,पृथ्वी सिंह रामदेरिया,कल्याणपुर प्रधान उम्मेद सिंह अराबा, जिला परिषद सदस्य रूप सिंह चौहटन, समाजसेवी गिरधर सिंह जसाई, भाजपा जिला उपाध्यक्ष खुमान सिंह बालासर, कांग्रेस नेता पंकज प्रताप सिंह झालामंड, कृष्ण सिंह राणीगांव,किशोर सिंह कानोड़,रतन सिंह बाखासर,राजेन्द्र सिंह भिंयाड,पंचायत समिति सदस्य हिन्दू सिंह चौहटन,कैलाश सिंह कोटड़ा, रिड़मल सिंह दांता,पदम सिंह लुणु, मनोहर सिंह भिंयाड़,प्रेम सिंह नागड़दा, हनुवीर सिंह चांदेसरा,गोरधन सिंह सोढा आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: पानी की बचत ही नहीं किसानों को फायदा भी देगी सूक्ष्म सिंचाई

 

श्री क्षत्रिय युवक संघ व श्री प्रताप फाउंडेशन का परिचय संभाग प्रमुख महिपाल सिंह चुली ने दिया। आगामी वर्ष भर की कार्ययोजना के बारे में आज़ाद सिंह शिवकर ने बताया। संचालन महेंद्र सिंह तारातरा ने किया।

Source: Barmer News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *