Posted on

बाड़मेर पत्रिका.
पाकिस्तान में हिन्दुओं की आबादी 2050 में आते-आते 52 लाख हो जाएगी और पाकिस्तान पांचवां बड़ा हिन्दू मुल्क होगा। हिन्दू पाकिस्तान से पलायन नहीं करते तो यह आंकड़ा करोड़ों में होता लेकिन प्रताडऩा और धर्मपरिवर्तन ने हिन्दुओं की संख्या को लगातार घटाया है। इधर भारत में 2050 में मुस्लिम आबादी 2.8 अरब पहुंच जाएगी। विश्व में सर्वाधिक मुस्लिम आबादी भारत की होगी। इंडोनेशिया की 1.9 अरब की आबादी को भी पछाड़ देगी।
1947 में भारत-पाकिस्तान बंटवारा हुआ तब पाकिस्तान में 44 लाख हिन्दू थे। आबादी का करीब 15 प्रतिशत थी लेकिन बांग्लादेश विभाजन के बाद यह आंकड़ एकदम घट गया। इसके बाद हिन्दुओं ने 1965 और 1971 के युद्ध के बाद लगातार पाकिस्तान से पलायन किया। एक लाख हिन्दू तो अकेले बाड़मेर में आ गए और पूरे राजस्थान में यह आंकड़ा 5.50 लाख के करीब माना जाता है। गुजरात और पंजाब में भी पाकिस्तान से आकर हिन्दू बसे है।
40 लाख हिन्दू है अभी
पाकिस्तान में 2017 में 38.8 लाख हिन्दू और 2018 के चुनावों में 17.7 लाख हिन्दू मतदाता रहे है। हिन्दूओं की संख्या में यहां बढ़ोतरी कम हो रही है और धर्मपरिवर्तन की घटनाएं लगातार बढ़ रही है,इस वजह से हिन्दुओं को अब पाकिस्तान में रहना मुश्किल हो रहा है। तथ्य यह भी है कि बाड़मेर की आबादी 2022 तक 30 लाख पार और जैसलमेर की आबादी की 9 लाख के करीब पहुंच चुकी है।
2050 का अनुमान
अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर हुए विभिन्न आबादी के सर्वे बताते है कि पाकिस्तान में मौजूदा गति से हिन्दूओं की संख्या रही तो 2050 में यहां करीब 52 लाख हिन्दू आबादी ही होगी, यानि बंटवारे के वक्त 44 लाख से थोड़ी सी ज्यादा। इधर भारत की मुस्लिम आबादी को लेकर अनुमान है कि यह 2.8 अरब हो जाएगी, जो कि इंडोनेशिया से भी ज्यादा होगी। भारत विश्व का सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश हो जाएगा।
हिन्दू अब चाहते है पलायन
पाकिस्तान में हिन्दुओं की आबादी महज 40 लाख हिन्दू है। सिंध, उमरकोट और सांगड़ में अधिकांश हिन्दू है जो बाड़मेर-जैसलमेर के ठीक सामने का इलाका है। ये हिन्दू इन्हीं जिलों से जुड़े है और अधिकांश भारत आना चाहते है। दोनों देशों के बीच में तनाव के बाद आवागमन का सुलभ साधन थार एक्सप्रेस बंद है और वीजा देने में भी मुश्किलें हो रही है।

Source: Barmer News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *