Posted on

बाड़मेर. उपखंड मुख्यालय सेड़वा एवं आसपास के सीमावर्ती क्षेत्र में शनिवार को मानवेंद्र सिंह जसोल के सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष बनने के पहली बार आने पर कार्यकर्ताओं ने साफा, माला एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

इस दौरान मानवेन्द्र सिंह जसोल ने आमजन को हर समय उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करने की बात कही तथा उन्होंने कहा कि मैंने सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष बनने से पूर्व भी देश के रक्षामंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री को सेना भर्ती की सिफारिश की। अध्यक्ष बनने के बाद रक्षा मंत्री को पत्र लिखकर सेना भर्ती प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारतीय सेना में करीब 1.50 लाख पद रिक्त चल रहे हैं। सेना में इतने पदों का रिक्त होना देश की सुरक्षा पर खतरा है।

यह भी पढ़ें: पुलिस ने दिया आश्वासन तब चालीस घंटे बाद उठाया युवक का शव |

पूर्व राज्य मंत्री गफूर अहमद, सेड़वा के पूर्व प्रधान रघुनाथ राम विश्नोई, धनाऊ सरपंच संघ के अध्यक्ष सैयद मिठनशाह, सेड़वा सरपंच संघ अध्यक्ष महेंद्र सियोल, फागलिया सरपंच संघ अध्यक्ष तेजदान चारण, अमानुल्लाह खान दर्श, सेड़वा के जाकबखान, हैदरअली चोपान, सेड़वा प्रधान रमेशकुमार, पूर्व जिला परिषद सदस्य नारायणराम गोदारा, कांग्रेस ब्लॉक प्रवक्ता भागीरथ विश्नोई आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: कार व रोड़वेज बस में भिड़ंत, दो चचेरे भाइयों की मौत, चार घायल |

सैनिक कल्याण सलाहकार समिति अध्यक्ष कर्नल मानवेन्द्र सिंह जसोल ने अम्बेडकर बौद्ध पार्क में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर, तथागत बुद्ध, महात्मा ज्योतिबा फूले, माता रमाबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उनका अम्बेडकर कार्यक्रम आयोजन समिति ने स्वागत किया।मानवेन्द्रसिंह ने कहा कि हमें संविधान की पालना कर प्रत्येक नागरिक के हितों मे उनकी हर समस्या निराकरण करने के कार्य करने चाहिए।

कार्यक्रम आयोजक एडवोकेट नवलकिशोर लीलावत ने विचार व्यक्त किए। सादुल आश्रम के महंत पूजाराम, कांग्रेस अध्यक्ष फतेह खान, प्रधान सलमान खान, उपखंड अधिकारी समुद्रसिह भाटी, पुलिस थाना ग्रामीण द्वितीय थानाधिकारी पुखाराम मेघवाल, अधिशासी अभियंता जयराजदास वणल, समाजसेवी गोसाईराम गोदारा उपिस्थत थे।

Source: Barmer News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *