Posted on

जोधपुर. सूर्य अपनी राशि सिंह में बुधवार 17 अगस्त को प्रवेश करने के बाद सूर्य का शुभ प्रभाव और बढ़ जाएगा।सूर्य 17 अगस्त को सुबह 7:14 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश के बाद अगले महीने 16 सितंबर तक रहेंगे। इस दौरान सभी राशियों पर सूर्य का असर पड़ेगा। सूर्य के सिंह राशि में आने से इसे सिंह संक्रांति कहा जाएगा। ज्योतिषियों के अनुसार 16 जुलाई से सूर्य कर्क राशि में है और अपने शत्रु ग्रह यानी शनि से दृष्टि संबंध बना रहा है। इस अशुभ योग के कारण विभिन्न

राशि के लोग पिछले एक महीने से प्रभावित हो रहे थे । लेकिन 17 अगस्त को सूर्य के राशि बदलने पर कई लोगों को इस अशुभ योग से राहत मिलने लगेगी। सिंह संक्रांति पर सूर्य अपनी राशि में आने से सूर्य बली हो जाता है। बली होने से इसका प्रभाव और बढ़ जाता है। ज्योतिषियों के मुताबिक सूर्य आत्माकारक ग्रह है। सूर्य का प्रभाव बढ़ने से रोग खत्म होने लगते हैं और आत्मविश्वास बढ़ने लगता है। भाद्रपद महीने में भगवान विष्णु के साथ सूर्य पूजा का भी बहुत महत्व है। इसलिए इस दौरान आने वाली सूर्य संक्राति को भी एक महत्वपूर्ण पर्व माना गया है।

राशियों पर प्रभाव

सूर्य के शुभ प्रभाव से मिथुन, तुला, वृश्चिक और मीन राशि वाले लोगों के जीवन में अच्छे बदलाव होने की संभावना है। वहीं वृष, कन्या और मकर राशि प्रभावित होगी। इनके अलावा मेष, कर्क, सिंह, धनु और कुंभ राशि वाले लोगों पर सूर्य का मिला-जुला असर रहेगा।

सूर्य के परिवर्तन का 12 राशियों पर असर

मेष राशि : योजनाएं होगी पूरी, हर कार्य में सावधानी जरूरी

वृष राशि : विवाद से मानसिक तनाव नियंत्रण रखे, कामकाज में बाधा के योग

मिथुन राशि : सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लेखन व राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता

कर्क राशि : आय में बढ़ोतरी, पारिवारिक जीवन के लिए समय शुभ

सिंह राशि : लीडरशीप और मैनेजमेंट क्वालिटी बढ़ेगी, काम में सफलता व प्रमोशन के योग

कन्या राशि : कामकाज में चुनौतियां बढ़ेगी, खर्चा बढ़ेगा, वाहन चलाने में सावधानी बरते

तुला राशि : दोस्तों, भाइयों व अधिकारियों से मिलेगा सहयोग, दांपत्य जीवन के लिए अच्छा समय

वृश्चिक राशि : रुका हुआ धन मिल सकता है। सुख बढ़ेगा। व्यापार में लाभ

धनु राशि : नए काम शुरू होकर पूरे होंगे, किस्मत और मेहनत का मिलेगा फायदा

मकर राशि : स्वास्थ्य में गिरावट, यात्राओं में नुकसान व अनचाहे बदलाव संभव

कुंभ राशि : पारिवारिक मामलों में विवाद व वैचारिक मतभेद, सेहत में सुधार के योग

मीन राशि : दूर स्थानों की यात्रा का योग, कोर्ट-कचहरी के मामलों सफलता, नौकरी या बिजनेस बदलाव में सफलता के योग

Source: Jodhpur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *