Posted on

जोधपुर. नवंबर के महीने में पांच ग्रहों का राशि परिवर्तन और गुरु की चाल बदलने का प्रभाव सभी राशि के जातकों पर पड़ेगा। इस महीने में देव गुरु बृहस्पति वर्तमान में अपनी मीन राशि में उल्टी चाल चल रहे हैं और 24 नवंबर को जब वह मार्गी हो जाएंगे यानी सीधी चाल चलने लगेंगे तो उनके शुभ फलों में बढ़ोतरी होगी। इसी महीने में शुक्र ग्रह, मंगल ग्रह, बुध ग्रह और सूर्य ग्रह भी अपनी राशि परिवर्तन करेंगे।

बदलाव की शुरुआत

नवंबर महीने में ग्रहों के बदलाव की शुरुआत 11 नवंबर को होगी। सर्वप्रथम सुख-सुविधा और सौंदर्य का कारक ग्रह शुक्र देव स्वयं की राशि तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इसी तरह ऊर्जा के कारक मंगल देव 13 नवंबर को वृषभ राशि में और ज्ञान, वाणी, व्यापार और बुद्धि के कारक बुध ग्रह वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। जिन जातकों की कुंडली में बुध मजबूत होते हैं उन्हें व्यापार और वाणी में महारत हासिल होती है। सूर्य देव भी अपनी तुला राशि में से निकलकर 16 नवंबर को मंगल की वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। इससे वृश्चिक राशि में बुधादित्य और लक्ष्मी नारायण योग भी बनेगा। गुरु 24 नवंबर को मीन राशि में मार्गी होंगे। ज्योतिष अनीष व्यास के अनुसार ग्रहों के चाल बदलने का प्रभाव सभी राशि के जातकों पर पड़ेगा। इस दौरान कई राशि के लोगों को आर्थिक बढ़ोतरी, करियर में सफलता और धन लाभ भी हो सकता है।

इन राशियों को होगा फायदा

ज्योतिषियों के अनुसार नवंबर में वृषभ, मिथुन, सिंह, तुला, मकर और कुंभ राशि के लोगों को सबसे ज्यादा शुभ फल की प्राप्ति होगी। कार्यों में अच्छी सफलताएं प्राप्त होंगी।

Source: Jodhpur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *