धर्मवीर दवे.
बालोतरा. जिले के 69 उप स्वास्थ्य केन्द्रों (Sub Health Center) का कायापलट होगा। सरकार इन्हें हेल्थ वेलनेस सेंटर (Health Wellness Center) के रूप में तैयार करेगी। इसके लिए प्रत्येक सेंटर पर 7-7 लाख रुपए खर्च होंगे। सरकार ने इसके लिए जिले में 4 करोड़ 83 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। अगले तीन-चार माह में ये तैयार होंगे।
प्रदेश व जिले में कई दशकों से संचालित उप स्वास्थ्य केन्द्रों की स्थिति बदहाल है। निर्माण के बाद सरकार ने ज्यादा सुध नहीं ली। कई उप स्वास्थ्य केन्द्र तो जीर्ण-शीर्ण व बदहाल है। इस पर अधिकांश महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता यहां ठहराव नहीं करती है। इससे ग्रामीणों को गांव स्तर पर प्राथमिक उपचार की सुविधा तक नहीं मिलती।
सामान्य बीमारियों के उपचार के लिए उन्हें कस्बे, शहरों तक लंबी दौड़ लगानी पड़ती है। इस पर ग्रामीणों को बेहतर उपचार की सुविधा उपलब्ध करवाने को लेकर, सरकार ने इन्हें हेल्थ वेलनेस सेंटर के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है।
सभी आठ ब्लॉक में केन्द्र चयनित –
प्रदेश सरकार ने योजना के प्रथम चरण में जिला बाड़मेर के आठ ब्लॉक में 69 उप स्वास्थय केन्द्रों को हेल्थ वेलनेस सेंटर के रूप में विकसित करने के लिए चयनित किया है।
प्रत्येक के लिए 7-7 लाख रुपए का बजट स्वीकृत किया है। इस राशि से प्रत्येक उप स्वास्थ्य केन्द्र पर एक एक कक्ष निर्माण के साथ पूरे केन्द्र की मरम्मत व रंगरोगन किया जाएगा। शीघ्र ही टेण्डर निकाले जाएंगे।
यहां बनेंगे हेल्थ वेलनेस सेंटर-
सरकार ने उप स्वास्थ्य केन्द्र धारणा, ढीढस, जेठतंरी, कांखी, कोटड़ी, लालाणा, मोतीसरा, फूलन, सरवड़ी, आसोतरा, बागावास, घड़सी का बाड़ा, जागसा, जास्ती, रनियादेशीपुरा, शिवनगरी, अबरासर, बोला, देरासर, गागरिया, हाथमथाई, कंटल का पार, सूरा चारणान, तामलियार, हाथमा, पूंजासर, नवातला, भाखरसर, आलमसर,भाखरपुरा, इटाटा, गिड़ा, कोलू, कंूपलिया, चौखला, भूरटिया, मोडासर, काश्मीर, राजबेरा, रोहिडी, सुंदरा, लूखू, रतनपुरा, नवातला राठौड़, शेरपुरा, चेतरोड़ी, फोगेरा, झनकली, तामलोर आदि कुल 69 उप स्वास्थ्य केंद्र चिन्हित किए गए हैं।
केन्द्रों का होगा कायाकल्प-
सरकार की योजना अच्छी है। अधिकांश उप स्वास्थ्य केन्द्रों की स्थिति अच्छी नहीं है। इससे केन्द्रों का कायापलट होगा। ग्रामीणों को गांव स्तर पर ही सामान्य बीमारियों के उपचार की अच्छी सुविधा मिलेगी।
– वख्तावसिंह राजपुरोहित
हेल्थ वेलनेस सेंटर स्वीकृत-
प्रदेश सरकार ने उप स्वास्थ्य केन्द्रों के सुधार के लिए हेल्थ वेलनेस सेंटर योजना (Health Wellness Center Scheme) स्वीकृत की है। जिले में 69 उप स्वास्थ्य केन्द्र स्वीकृत किए हंै। मरीजों को अच्छी सुविधा मिलेगी।
– इंदरमल माथुर, सहायक अभियंता, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग
Source: Barmer News