बाड़मेर. थार में पिछले कई दिनों से शीतलहर चल रही है। इसके कारण सर्दी का जोर बढ़ा है। सोमवार को घने कोहरे के साथ सुबह हुई। कोहरे के कारण धूप बेअसर रही।
दोपहर तक कोहरे का असर देखा गया। सोमवार को अधिकतम 27.5 व न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री रेकार्ड किया गया।
बाड़मेर में तीन दिन पहले तक न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से अधिक चल रहा था। अचानक तीन डिग्री से अधिक की गिरावट एक साथ आने से सर्दी का असर काफी बढ़ा हुआ है।
दिन में कोहरे में लिपटा शहर
कोहरे का असर रात से ही शुरू हो गया। रविवार सुबह घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को लाइटें जलानी पड़ी। सड़कों पर दृश्यता काफी काम हो गई।
बरसात और घने कोहरे की चेतावनी
मौसम विभाग ने 12 व 13 दिसम्बर को तेज गर्जना के साथ बरसात की आशंका जताई है। वहीं 14 व 15 दिसम्बर को घने कोहरे की संभावना है। इसके चलते सर्दी बढ़ेगी तथा तापमान में और गिरावट आएगी।
Source: Barmer News