जोधपुर. एयरपोर्ट थाना पुलिस और फूड इंस्पेक्टर की संयुक्त कार्रवाई में सोमवार को नेहरू कॉलोनी पांच बत्ती सर्किल पर बड़ी मात्रा में मिलावटी घी बरामद किया गया है। मिलावटी घी बनाने के मामले में पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी डेयरी के नाम पर मिलावटी घी बेच रहे थे।
थानाप्रभारी कैलाश विश्नोई ने बताया कि नेहरू कॉलोनी में मिलावटी घी बनने की सूचना मिली थी। इस पर फूड इंस्पेक्टर के साथ नेहरू कॉलोनी के एक मकान पर दबिश दी। यहां बड़ी मात्रा में घी के टीन बरामद हुए। वनस्पति घी और सोसाबीन तेल को गर्म कर मिलावटी घी बनाया जा रहा था। इसे 15 किलो के टीन और दो किलो की प्लास्टिक पैकिंग में डेयरी के नाम पर धड़ल्ले से बेचा जा रहा था। पुलिस ने आशीन पुत्र तशलीन निवासी मुनियों का पुल निशाली गेट मेरठ और फिरोज पुत्र कासिम अली निवासी मोदी नगर गाजियाबाद को गिरफ्तार किया।
Source: Jodhpur