जसोल थाने में चोरी के संदेह मेंं पकड़ कर लाई गई दो महिलाएं पुलिस की नाक के नीचे से मंगलवार मध्य रात्रि बाद फरार हो गई। जसोल पुलिस थाने की इस घटना में सुबह नींद से उठे जवानों ने महिलाओं को गायब देखा तो होश उड़ गए। नाकामयाबी पर पर्दा डालने को लेकर पुलिस अधिकारियों व जवानों ने पूरे दिन दौड़ धूप की, लेकिन महिलाएं पकड़ में नहीं आई। मामले में देर शाम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक हैड कांस्टेबल सहित तीन को सस्पेंड कर दिया।
जसोल के माता राणी भटियाणी मंदिर में दर्शन को लेकर प्रदेश भर से हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। यहां पर भीड़ का फायदा उठाते हुए चोर गैंग की कई महिलाएं जसोल में श्रद्धालुओं का सामान और गहने पार कर देती है।। जानकारी अनुसार सोमवार को आरोपी महिलाओं ने चोरी का प्रयास किया। भीड़ में खड़ी एक महिला के गले से सोने की कंठी चुराई। जानकारी पर मंदिर के सुरक्षाकर्मियों ने धर दबोचा। इस बीच गैंग की अन्य महिलाएं गायब हो गई। सुरक्षाकर्मियों ने दोनों को पुलिस के सुर्पुद करने पर थाना लाया गया। संदेह के आधार पर पकड़ी गई महिला सावित्री उर्फ सुमित्रा (58) पत्नी रोहिताश और मुन्नीदेवी पत्नी सुरेश बावरी निवासी पूर्णनगर चमनपुरा निवासी कोटपुतली जिला जयपुर से पूछताछ की। लेकिन दोनों ने कोई संतोषप्रद जबाब नहीं दिया। पुलिस ने अगले दिन पूछताछ को लेकर मंगलवार रात को थाने में बैठाकर रखा। साथ ही सुरक्षा को लेकर यहां जवानों को तैनात किया। लेकिन मंगलवार देर रात करीब &.45 बजे दोनों महिलाएं मौके का फायदा उठाकर भाग छूटी। पुलिस के जवानों ने सुबह करीब चार बजे महिलाओं को थाने में नहीं देखा तो आसपास तलाश शुरू की। लेकिन महिलाओं का पता नहीं चला। इस बीच पुलिस ने मामले को दबाने की भी कोशिश की। लेकिन मामला काफी बढ़ चुका था। उ’चाधिकरियों की ओर से मामले में जवाब तलब किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए उ’चाधिकारियों ने रात्रि ड्यूटी में तैनात हैड कांस्टेबल महेन्द्र सिंह, संतरी पार्वती देवी व हुक्माराम को सस्पेंड कर दिया।
पुलिस तलाश कर रही है
चोरी करने के मामले में संदेह के आधार पर दो महिलाओं को पूछताछ के लिए जसोल पुलिस थाना लाया गया था। जहां से सुबह फरार हो गईं। पुलिस टीम खोजबीन में जुटी हुई है। लेकिन अभी तक पकड़ में नहीं आई है।
डिंपल कंवर, थानाधिकारी जसोल
तीन को सस्पेंड किया
चोरी के मामले में संदेह के आधार पर दो महिलाओं को जसोल पुलिस थाना लाया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए रात्रि ड्यूटी पर तैनात हैड कांस्टेबल महेन्द्र सिंह, संतरी पार्वती देवी व हुक्माराम को निलंबित किया गया है।
– नीरज शर्मा, पुलिस उप अधीक्षक बालोतरा
Source: Barmer News