Posted on

जोधपुर। फास्ट फूड सस्ता और स्वादिष्ट होने के कारण शहर के युवाओं और बच्चों की पहली पसंद बन गया है। फास्ट फूड स्वादिष्ट तो होता है, लेकिन हेल्दी नहीं। फास्ट फूड का बुरा प्रभाव सर्वाधिक बच्चों पर देखने को मिल रहा है। इसके अधिक सेवन से बच्चों की इम्यूनिटी पावर कम होने के साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव हो रहा है।

यह भी पढ़ें- Monsoon Alert: किसी भी वक्त शुरु हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी जारी

अनेक बीमारियों का कारण बना फास्ट फूड

फास्ट फूड के अत्यधिक सेवन से लोगों में गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। मोटापा, डायबिटीज, हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, पाचन संबंधी समस्याएं, दांतों में कैविटी, कमजोर इम्यून सिस्टम जैसी कई बीमारियां फास्ट फूड के अधिक सेवन से हो रही है। ज्यादा फास्ट फूड के सेवन से शरीर पर कई नकारात्मक असर होते हैं। फास्ट फूड को शरीर के लिए धीमा जहर कहा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- ये कैसा मानसूनः पूरा शहर बरसात के लिए तरसा, लेकिन बस इस इलाके में हो रही झमाझम बारिश

मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक

फास्ट फूड का अधिक सेवन करने से मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव होते है। फास्ट फूड में पाए जाने वाले रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट शरीर को नुकसान पहुंचाते है। पैनिक अटैक, अनिद्रा, चिंता, तनाव, उदासी जैसी समस्याएं बढ़ती है। फास्ट फूड का अधिक सेवन से भूख कम लगती है जिससे इम्यूनिटि पावर कम होती है।

Source: Jodhpur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *