Posted on

लोहावट। लोहावट क्षेत्र के ढेलाणा गांव में खेत में कृषि कार्य कर रहें किसान परिवार पर पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के झुण्ड ने अचानक हमला कर दिया, जिससे बेहोशी की हालत में गांव से लोहावट में उप जिला अस्पताल के उपचार के दौरान किसान की मौत हो गई। वही किसान परिवार के 4-5 सदस्यों को भी मधुमक्खियों ने हमला कर घायल कर दिया। किसान की मधुमक्खियों के हमले से मौत होने की जानकारी पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची। लोहावट पुलिस थाना के सहायक उप निरीक्षक शैतानाराम पंवार ने बताया कि पदमसिंह पुत्र भंवरसिंह निवासी ढेलाणा सुबह करीब नौ बजे उसका भाई जसवंतसिंह (45) कृषि ट्यूबवैल पर खेती का कार्य कर रहा था। उस समय अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया तथा शरीर पर जगह-जगह डंक लगा दिए। जिनको तत्काल लोहावट में राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचने पर चिकित्सकों की ओर से इलाज प्रारम्भ करने के दौरान मौत हो गई। वही पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उनके परिजनों को सुपुर्द किया। इधर घटना की जानकारी पर ढेलाणा सरपंच प्रेमसिंह करनोत सहित कई ग्रामीण भी अस्पताल पहुंचे।

यह भी पढ़ें- IMD Monsoon Update: खुशखबरी- लौटा मानसून, आज से शुरु होगी झमाझम बारिश, 6 दिन तक यहां बरसेंगे बादल

पुत्री ने दिखाई हिम्मत, लेकिन काम नहीं आई
सरपंच प्रेमसिंह करनोत ने बताया कि करनोतों की ढाणी में किसान जसवंतसिंह एवं उसके परिवार के अन्य सदस्य खेत में सुबह कृषि कार्य कर रहें थे। उस दौरान पेड़ पर लगे छत्ते से मधुमक्खियों के हमले से बचाव के लिए उसके परिवार के सदस्य इधर-उधर दौड़ते हुए कई जतन करते रहें। जसवंतसिंह पर बड़ी संख्या में मधुमक्खियों ने हमला किया और शरीर से चिपक गई। उस समय उसकी पुत्री वहां पर आई। जिसे भी मधुमक्खियों ने घायल कर दिया। वह अपने पिता को कंबल आदि से ढंककर बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बेहोशी छा गई।

यह भी पढ़ें- Good News: आज से मोक्ष नगरी जाना हुआ और आसान, हरिद्वार के लिए मिली नई ट्रेन

एक पैर हो रखा था कमजोर
जसवंतसिंह का एक पैर पूर्व में हुई एक सड़क दुर्घटना के बाद कमजोर हो गया था। इसी से संभवत वह मधुमक्खियों के हमले के दौरान वहां से निकल नहीं पाया। तब तक मधुमक्खियों ने पूरी तरह से घेर लिया। वही घर व आस-पास क्षेत्र मेें दोपहर तक मधुमक्खियां मंडराती रही। लोहावट उपखण्ड क्षेत्र के रुपाणा-जैताणा, जाटावास, मूलराज, हंसादेश, जंभेश्वनगर, सदरी, ढेलाणा, लोहावट विश्नावास, जाटावास, दयाकोर, छीला, आमला सहित आस-पास के कई गांवों में पूर्व में मधुमक्खियों के हमले करने की कई घटनाएं हो रखी है। कई बार मधुमक्खियों के हमलों से लोग घायल हो रहें है। वही सदरी में राजाला में मेघवालों की ढाणी में 17 जुलाई 2020 को घर में खेल रहे साढ़े पांच साल के बालक पर मधुमक्खियों के हमले से मौत भी हो गई थी।

Source: Jodhpur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *