Brother Sister Died : बाड़मेर में गडरारोड क्षेत्र के पनेला गांव में हर कोई स्तब्ध है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में जिसने में इस हादसे के बारे में सुना हर कोई स्तब्ध है। कोई भी इस दुर्घटना के बाद कुछ भी बोल नहीं पा रहा है। बाड़मेर जिले सीमावर्ती उपखण्ड गडरारोड क्षेत्र के पनेला गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना में दो मासूमों की मौत हो गई। गांव पनेला में चोखाराम पुत्र आलमाराम के दो बच्चे एक लड़का और एक लड़की स्कूल में पढ़ते थे। हमेशा की तरह शुक्रवार को स्कूल से छुट्टी मिलने के खेलते-खेलते एक सन्दूक में बन्द हो गए। जिसमें दम घुटने के कारण दोनों की मौत हो गई। घटना के वक्त माता पिता खेत में थे। जानकारी के अनुसार दो दिन पहले ही घर में बड़ा सन्दूक आया था। सन्दूक ही दो बच्चों की मौत का काल बन गया। दो मासूम बच्चे सगे बहन भाई थे।
डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया
बताया जा रहा है कि भाई बहन दोनों खेलते-खेलते एक बक्से में बंद हो गए। दोनों मासूम करीब तीन घंटे तक तड़पते रहे, लेकिन घर पर कोई नहीं था। जिस वजह से कोई उन्हें बचा नहीं सका। परिजनों को जानकारी मिलने पर उन्हें बक्से से बाहर निकाला गया तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मेघवालों की बस्ती पनेला निवासी चोखाराम का पुत्र रवींद्र कुमार (11 वर्ष) व पुत्री मोनिका (8 वर्ष) की थी।
यह भी पढ़ें – दौसा के महुआ में बस ने पहले टेम्पो को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत
बच्चों को बचा नहीं सके
ग्रामीण शाहरुख खान ने बताया कि चोखाराम परिवार के साथ खेत गया था व बच्चे स्कूल गए हुए थे। छुट्टी होने पर बच्चे घर पहुंचे थे। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। लेकिन बचा नहीं पाए। तब तक उनकी मौत हो गई थी।
यह भी पढ़ें – Rajasthan : जैसलमेर के पोकरण में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर-जीप की भिड़ंत में चार मरे
Source: Barmer News