Posted on

रतन दवे, बाड़मेर। राजस्थानी महिलाएं उम्र लिखाकर लाई है। वे पुरुषों से ज्यादा जिंदा रहती है। शतायु मतदाताओं के आंकड़ों में राज्य में 17241 मतदाता है, इसमें महिलाएं 13000 के करीब और पुरुष 3700 ही है। मतदाताओं की प्रदेश की संख्या में उम्र अनुसार आए आंकड़ों में 100 से अधिक की उम्र राज्य के लोगों के जीवनकाल को दर्शाती है। प्रदेश में उदयपुर और झुंझुंनू दो जिले है, जहां सौ से ज्यादा उम्र के 1000 से अधिक मतदाता है। बाड़मेर जिले में भी 864 मतदाताओं ने सौ बसंत देख लिए है,जो प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। प्रदेश के सभी 33 जिलों में शतायु के आंकड़े में महिलाओं की संख्या ज्यादा हैै और पुरुष 30 प्रतिशत के करीब ही है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Assembly Election 2023: आज से भाजपा का आपणो राजस्थान अभियान, लेंगे जन-जन से सुझाव

109 साल की भाभू…वोट देने जाती है
महिलाओं की उम्र के साथ ही उनका सामर्थ्य भी मजबूत है। आराबा गांव की रामकंवर (भाभू) पत्नी नैनसिंह की उम्र 109 साल है। पुत्र उम्मेदसिंह आराबा कहते हैै कि अब तक वे वोट देने के लिए बूथ तक पहुंची है। इस बार सरकार ने बैलेट पेपर की सुविधा दी है तो घर से वोट करेंगी।

– 103 वर्षीय उचिया गांव की मंथरादेवी सांवलाराम महिलाओं की सेहत का राज उनके परिश्रम को मानती हैै। वे कहती है गांवों में खेत-पशुपालन-घर के काम में महिला परिश्रम करती है। इस कारण उसकी सेहत बनी रहती है।

– 104 वर्षीय लासी देवी पत्नी देदाराम पोटलिया टाकों की ढाणी की है। वे कहती है कि वोट देने के लिए हर बार गई है। पानी-बिजली-सड़कें बहुत कुछ बदला है। पहले बहुत मुश्किलें थी। वोट देते है तभी तो काम होते हैै।

– 106 साल की मतदाता मालूदेवी पत्नी हुकमाराम निंबलकोट की निवासी हैै। वे हर बार वोट देती रही है। ऐसा कोई अवसर नहीं आया जब वोट नहीं दिया हों। उनके मुताबिक मोटियार-परिवार सब तय कर लेता है कि इसको वोट देना है, उसको देते है। इस बार वे घर से वोट देंगी।

यह भी पढ़ें- शहर विधायक मनीषा पंवार का बड़ा हमला, कहाः मोदी की सभा में बीजेपी नहीं जुटा पाई भीड़

वैज्ञानिक तथ्य
महिलाओं में एस्ट्रोजन हॉर्मोन शरीर में मौजूद एंजाइम एक्टिविटी तेज करता है। जो टेलोमीयर की लंबाई को बढ़ाता है। इसकी लंबाई बढऩे से उम्र बढ़ती है। दुनियां में पांच प्रतिशत महिलाएं पुरुष से ज्यादा जीवनकाल जीती है।
– रिसर्च यूनिवर्सिटी ऑफ केलिफोर्निया

दे इनको सम्मान
राज्य सरकार व चुनाव आयोग के लिए यह आंकड़ा महिला सशक्तिकरण को लेकर बड़ा उदाहरण है। चुनाव के अवसर पर 100 साल पूरे करने वाले मतदाताओं को सम्मानजनक जीवन जीने के लिए सरकार विशेष घोषणा करें। 100 की उम्र के बाद इनको विशेष पेंशन योजना से जोड़ा जा सकता है, जो राशि कम से कम 5000 मासिक हों।
– जैसलसिंह खारवाल, सेवानिवृत्त शिक्षक

Source: Barmer News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *