जोधपुर। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की पहली सूची में जोधपुर जिले की सरदारपुरा, शहर जोधपुर, लूणी व ओसियां विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। हालांकि चारों सीट पर वर्तमान विधायकों को ही रिपीट किया है। सरदारपुरा से अशोक गहलोत, शहर विधानसभा से मनीषा पंवार, लूणी विधानसभा से महेन्द्र विश्नोई और ओसियां से दिव्या मदेरणा के नाम पर मुहर लगाई है। वहीं, भाजपा की पहली सूची में जहां बिलाड़ा से अर्जुनलाल गर्ग को और दूसरी सूची में सूरसागर विधानसभा से देवेंद्र जोशी को उतारा गया है।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Congress first list: पहली लिस्ट में कांग्रेस ने खेला सेफ गेम, विधायक-उम्मीदवार किसी का नहीं कटा टिकट
रामनवमी पर सरदारपुरा में राम-राम करेंगे गहलोत
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरदारपुर विधानसभा से इस बार भी चुनावी मैदान में उतरेंगे। गहलोत 1999 से लगातार सरदारपुरा सीट पर अपना वर्चस्व बनाए हुए हैं। सरदारपुरा सीट कांग्रेस का सबसे मजबूत गढ़ है। मुख्यमंत्री गहलोत रामनवमी को सरदारपुरा विधानसभा में वार्ड-वार्ड जाकर जनता से राम-राम करेंगे। गहलोत साल 2018, 2013, 2008, 2003 और 1999 से इस सीट से लगातार जीतते आ रहे हैं। गहलोत रविवार को जोधपुर आएंगे और दो दिन तक यहीं रहेंगे। सरदारपुरा विधानसभा में विभिन्न स्थानों पर बैठक करेंगे। कई स्थानों पर नुक्कड़ बैठक भी करेंगे।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Elections 2023: भाजपा और कांग्रेस की लिस्ट में कितने मुस्लिम चेहरे, चौंका देगा ये आंकड़ा
इस बार मैं नहीं कार्यकर्ता चुनाव लड़ रहे हैं: मनीषा
धपुर शहर विधानसभा से मनीषा पंवार पर कांग्रेस पार्टी ने दूसरी बार भरोसा जताया है। टिकट की घोषणा होने के बाद मनीषा पंवार ने सबसे पहले अपने पिता दिवंगत रामङ्क्षसह आर्य के चित्र के सामने नमन किया। उसके बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। इस बीच उनके पति दीपक पंवार को भी मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया। टिकट की घोषणा होने के बाद मनीषा पंवार के घर पर पूरा शहर उमड़ गया। मनीषा पंवार ने कहा कि कोरोना काल में कांग्रेस सरकार ने जनता के हित में कई काम किए थे। ऐसे में जनता का समर्थन हमारे साथ है। इस बार मैं नहीं बल्कि कार्यकर्ता चुनाव लड़ रहे हैं।
पार्टी ने भरोसा जताया, खरा उतरूंगा: महेंद्र
ग्रेस ने एक बार फिर लूणी विधानसभा सीट से महेंद्र विश्नोई पर भरोसा जताया है। दूसरी बार टिकट मिलने पर उनके घर पर समर्थकों का तांता लग गया। समर्थकों ने विश्नोई को फूल मालाओं से लाद दिया और बधाई दी। महेंद्र विश्नोई ने कहा कि हमारी सरकार ने बेहतर कार्य किय है। उन्हीं कार्यों की बदौलत फिर से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। क्षेत्र में भी विकास के अनेक कार्य किए हैं। लूणी के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। पार्टी में मुझ पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरूंगा।
ओसियां में फिर युवा चेहरे पर दांव
सियां विधानसभा से कांग्रेस ने फिर से युवा चेहरे दिव्या मदेरणा को मौका दिया है। टिकट की घोषणा के दौरान वे अपने विधानसभा क्षेत्र ओसियां में ही थीं। कार्यकर्ताओं में भी खुशी की लहर दौड़ गई। युवा से लेकर बुजुर्ग समर्थक उन्हें बधाई देने पहुंचे। साल 2013 के विधानसभा चुनाव में उनकी मां लीला मदेरणा ने चुनाव लड़ा था, लेकिन उनको हार का सामना करना पड़ा। लेकिन 2018 के विधानसभा चुनाव में दिव्या मदेरणा मैदान में उतरीं और बड़े अंतर से बीजेपी प्रत्याशी भैराराम सियोल को हराया।
Source: Jodhpur