Posted on

Rajasthan Elections 2023 : भाजपा के स्टार प्रचारक और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विधानसभा क्षेत्र सरदारपुरा में जनसभा कर गहलोत और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। डेढ़ साल पहले जोधपुर शहर में हुए दंगे की घटना को याद करते हुए योगी ने कहा कि जोधपुर की सड़कों पर उस समय नंगी तलवारें लहरा रही थीं। ये दंगाई अगर उत्तरप्रदेश में होते तो मेरा बुलडोजर उन्हें रौंद देता, लेकिन राजस्थान की कांग्रेस सरकार वोट बैंक के चक्कर में मौन बनकर अराजकता देखती रही। कांग्रेस शासन में आस्था का सम्मान नहीं है। योगी का भाषण मुख्यत: मोदी व मंदिर पर केंद्रित रहा। योगी ने कहा कि यह कर्फ्यू वाली सरकार है। दंगों वाली सरकार है। अराजकता पनप रही है। पेपर लीक हो रहे हैं, जरूर दाल में कुछ काला है। इन सबके लिए गहलोत सरकार जिम्मेदार है।

कांग्रेस सरकार समस्या देती है, जबकि भाजपा समाधान

योगी ने कहा कि कांग्रेस सरकार समस्या देती है, जबकि भाजपा समाधान। वर्ष 2014 से पहले देश के संसाधनों पर अल्पसंख्यक अपना अधिकार समझते थे, जबकि मोदी ने 2014 में नए भारत का दर्शन दिया, जिसमें अन्नदाता किसान से लेकर निचले तबके का पिछड़ा-दलित और महिलाएं शामिल हैं।

यह भी पढ़ें – Rajasthan Election 2023 : भरतपुर के नदबई में राहुल गांधी बोले, जेब कतरा कभी अकेला नहीं आता, जानें निशाने पर कौन था?

यह भी पढ़ें – Rajasthan Election 2023 : सीएम गहलोत ने अचानक बुलाई प्रेस-कॉन्फ्रेंस, भाजपा-पीएम मोदी को दिया जवाब

Source: Jodhpur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *