Posted on

बाड़मेर. आओ मनाएं पॉलीथिन मुक्त दीपावली अभियान में आमजन के साथ सरकारी विभागों के कार्मिकों व अधिकारियों का कारवां बढ़ता जा रहा है।

सोमवार को विभिन्न विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने संकल्प पत्र भरते हुए पॉलीथिन मुक्त दीपावली मनाने का संकल्प लिया। साथ ही पॉलीथिन मुक्त भारत का आह्वान किया।

पर्यावरण को सबसे ज्यादा नुकसान

पॉलीथिन के बढ़ते उपयोग से सबसे बड़ा नुकसान पर्यावरण को हो रहा है। आमजन के साथ पशु पक्षियों के लिए पॉलीथिन घातक है। आमजन इसका उपयोग बंद करें, तभी देश पॉलीथिन मुक्त होगा।
शरद चौधरी, जिला पुलिस अधीक्षक बाड़मेर

वातावरण हो रहा दूषित

वर्तमान में पॉलीथिन का उपयोग इतना अधिक बढ़ गया है इससे पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। इससे वर्तमान के साथ आने वाली पीढिय़ों के लिए खतरा मंडरा रहा है। दृढ़ संकल्प के साथ इसके उपयोग पर रोक लगानी होगी।

डॉ. हनुमानराम, मेडिकल कॉलेज अस्पताल बाड़मेर

सराहनीय पहल

पत्रिका की ओर से पॉलीथिन मुक्ति के लिए चलाया गया अभियान सराहनीय है। आमजन इसके दुष्प्रभाव को समझते हुए इसका उपयोग बंद करेगा। अभियान की सफलता हम सब की जिम्मेदारी है।

डॉ. देवेन्द चौधरी, मेडिकल कॉलेज अस्पताल बाड़मेर

आमजन को जोड़ेंगे

पॉलीथिन का उपयोग बंद करने के लिए सभी लोग आगे आएं। यह हमारे पर्यावरण व स्वास्थ्य के लिए घातक है। आमजन को जागरूक बनना होगा। तभी पॉलीथिन को पूर्ण रूप से हम बंद कर पाएंगे।

शिवराज जादम, इसीजी टेक्नीशियन, मेडिकल कॉलेज अस्पताल बाड़मेर

बढ़ रहा प्रदूषण

अधिकांश लोग पॉलीथिन के उपयोग के बाद इसको जला देते हैं। इससे पर्यावरण प्रदूषण बढ़ता है। पॉलीथिन मानव जीवन के साथ पशुओं के लिए भी घातक है। बढ़ते प्रदूषण को लेकर इस पर रोक लगानी आवश्यक है।
डॉ. एके सोनी, मेडिकल कॉलेज अस्पताल बाड़मेर

Source: Barmer News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *