Posted on

बाड़मेर. आओ मनाएं पॉलीथिन मुक्त दीपावली अभियान में आमजन के साथ सरकारी कार्मिक व जन प्रतिनिधि भी आगे आ रहे हैं। शुक्रवार को विभिन्न विभागों के कार्मिकों ने संकल्प पत्र भरते हुए पॉलीथिन मुक्त दीपावली मनाने का संकल्प लिया। साथ ही पॉलीथिन मुक्त भारत का आह्वान किया।

जनता से सहयोग की अपील

पत्रिका की ओर से चलाया गया अभियान सराहनीय है। पॉलीथिन के उपयोग से मनुष्यों व जीव जंतुओं को नुकसान हो रहा है। इसको रोकना हम सब की जिम्मेदारी है। जनता इस पुनीत कार्य में सहयोग करें।

-मेवाराम जैन विधायक बाड़मेर

महिला शक्ति भी आगे आएं

दैनिक जीवन में उपयोग में आने वाले पॉलीथिन से प्रकृति पर खतरा मंडरा रहा है। इसको रोकने के लिए पुरुषों के साथ महिला शक्ति आगे आएं। सब मिलकर इस भयंकर समस्या से निजात पाएं।

-प्रियंका मेघवाल, जिला प्रमुख बाड़मेर

पॉलीथिन का उपयोग रोकना आवश्यक

जिस पॉलीथिन से मनुष्य, पेड़ पौधे, जीव जन्तु को नुकसान हो रहा हो। ऐसे पॉलीथिन को देश से बाहर करना होगा। इसका उपयोग रोकने के लिए स्वयं से शुरुआत करनी होगी। पत्रिका का अभियान सराहनीय है।

-हाजी मौलाना लालमोहम्मद सिद्धिकी

अनजाने में कर रहे महापाप

पॉलीथिन खाने से कई पशुओं की मौत हो गई है। हम इसका उपयोग करके अनजाने में महापाप कर रहे हैं। मनुष्यों के साथ जीव जन्तुओं का सोचते हुए इसके उपयोग पर रोक लगानी होगी। यह हम सब की जिम्मेदारी है।

-अमित बोहरा, अधिवक्ता

हर कोई जुड़े इस अभियान से

पॉलीथिन को रोकने के लिए प्रत्येक समाज को आगे आना चाहिए। इससे की आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुखद हो। इसके लिए गंभीरता से सोचते हुए आज से ही इसका उपयोग बंद करें।

-अबरार मोहम्मद, सचिव मुस्लिम इंतेजामिया कमेटी

[MORE_ADVERTISE1]
Source: Barmer News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *