फलोदी/जोधपुर. पद्मश्री पुरस्कार के लिए नामांकित होने के बाद शुक्रवार को फलोदी पहुंचे सारंगी वादक लाखे खां का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नागरिक अभिनन्दन कर लाखे खान को इस उपलब्धि के बधाई दी।
स्थानीय नंदपुरी में आयोजित समारोह में कांग्रेस नेता कुंभसिंह पातावत ने पदमश्री के नामांकित खान का साफा पहना कर व माल्यार्पण किया और 21 हजार रुपए का पुरस्कार देकर अभिनन्दन किया।
गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस पर केन्द्र सरकार ने इस वर्ष दिए जाने वाले पद्मश्री पुरस्कारों की घोषणा की थी, जिसमें बाप पंचायत समिति के राणेरी निवासी सारंगी वादक लाखे खां का नाम भी शामिल था।
कांग्रेस नेता कुभसिंह पातावत ने फलोदी विधानसभा क्षेत्र के सारंगी वादक लाखे खां का नाम शामिल होने पर खुशी जताई और उन्होंने इसे फलोदी का गौरव बताते हुवे उनका अभिनन्दन किया और क्षेत्र के वाद्य कलाकारों को खान से प्रेरणा लेकर इस क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने का सन्देश किया। सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. अरुण माथुर ने लाखे खां का जीवन परिचय बताया और उनकी इस कला को आगे बढाने के लिए संगीत अकादमी खोलने का सुझाव दिया।
इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्रीगोपाल व्यास, यूथ कांगेस नेता जितेन्द्रसिंह खेतुसर, राणेरी के पूर्व सरपंच बगडूराम, बैंगटी सरपंच राजूसिंह, सरपंच यासीन खान युथ कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल कलाम, मेघसिंह, भवानीसिंह, अरकत खान, अमानसिंह, साबिर अली, डूंगरसिंह, प्रकाश माली, पूनमसिंह व बरकत खान आदि उपस्थित थे।
Source: Jodhpur