नगरपरिषद चुनावों को लेकर शुक्रवार को नाम वापसी के बाद तस्वीर साफ हो गई। दोनों दलों की लाख कोशिशों बाद 31 प्रत्याशियों ने नाम वापिस लिए, लेकिन 13 बागी दोनों दलों के लिए अब भी बेचैनी बने हुए हैं। शहर के 26 वार्ड में अब कांग्रेस-भाजपा की आमने-सामने टक्कर है। नगरपरिषद की चुनावों की रोचकता 28 निर्दलीय है जो वोटों का गणित उलटफेर करेंगे।
बाड़मेर. नगर निकाय चुनाव में नाम वापसी अंतिम दिन शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रत्याशियों के साथ समर्थकों का उत्साह नजर आया। अब 54 वार्ड के प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो गई। नाम वापसी के आखिर दिन शुक्रवार को 24 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए। इससे पहले सात प्रत्याशी नामांकन वापस ले चुके थे। अब 54 वार्ड में 149 प्रत्याशी मैदान में रहे हैं। जबकि वार्ड 12 में भाजपा प्रत्याशी का पर्चा खारिज होने पर कांग्रेस प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
गौरतलब है कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान 284 नामांकन जमा हुए थे। दो दिन में 31 नामांकन की वापसी हुई। 23 नामांकन डबल थे। अब 54 वार्ड में 149 प्रत्याशी मैदान में रहे हैं।
इसमें 26 वार्ड में भाजपा-कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर रहेगी। अन्य 28 वार्ड में भाजपा-कांग्रेस से बागी हुए निर्दलीय प्रत्याशी दोनों दलों का राजनीति समीकरण बिगाड़ सकते हैं। इसमें 02 वार्ड में बसपा के उम्मीदवार शामिल है।
वार्ड 12 में भाजपा प्रत्याशी दीपक का नामांकन खारिज होने पर कांग्रेस प्रत्याशी महावीरचंद निवर्रोध निर्वाचित हुए। अब 54 वार्ड में चुनाव होंगे।
दिनभर चलता रहा मान-मनौव्वल
भाजपा व कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी बगावत कर निर्दलीय ताल ठोक रहे प्रत्याशियों को मनवाने में जुटे रहे। दिनभर मान-मनौव्वल के बाद कई प्रत्याशियों के नामांकन वापस उठा लिए। यहां उपखण्ड कार्यालय में अंतिम समय तक दोनों के दलों के वरिष्ठ पदाधिकारी इंतजार में रहे।
आज मिलेंगे चुनाव चिह्न, 16 को चुनाव
राजनीतिक दलों के चुनाव चिह्न आरक्षित है। इसके अलावा अलावा निर्दलीय प्रत्याशियों को शनिवार को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। यहां 42 प्रत्याशी निर्दलीय मैदान में है। 16 नवंबर को 59 बूथ पर मतदान होगा, जिसमें 65081 मतदाता वोट डालेंगे।
11 में महिलाएं व 15 पुरुष आमने-सामने
नगर परिषद क्षेत्र के 26 वार्ड में भाजपा-कांग्रेस की आमने-सामने टक्कर है, जिसमें 11 वार्ड में महिलाएं व 15 वार्ड में पुरुष प्रत्याशी आमने-सामने हैं। 54 वार्ड में 51 महिलाएं व 98 पुरुष प्रत्याशी मैदान में हैं।
यहां नहीं प्रमुख दलों के प्रत्याशी- वार्ड 23 में भाजपा और कांग्रेस की ओर से कोई भी प्रत्याशी नहीं है। कांग्रेस ने प्रत्याशी नहीं उतारा, जबकि भाजपा उम्मीदवार का पर्चा खारिज हो गया। एेसे में यहां दोनों दलों ने निर्दलीय प्रत्याशियों को समर्थन दिया है। वहीं, वार्ड 53 में कांग्रेस का उम्मीदवार नहीं है।
फैक्ट फाइल
कुल वार्ड, जहां मतदान होगा – 54
मतदान बूथ – 59
मतदाता – 65081
कुल प्रत्याशी – 149
भाजपा – 53
कांग्रेस – 52
निर्दलीय – 42
बसपा – 02
पुरुष – 98
महिला – 51
उम्मीदवार एक नजर
वार्ड – कांग्रेस – भाजपा – निर्दलीय
01 – सुरतानसिंह – मूलाराम – नहीं
02 – चंदनदान – खेतपुरी – नहीं
03 – रामीदेवी – सुआदेवी – नहीं
04 – योगेशकुमार – लक्ष्मण जीनगर – नहीं
05 – सम्पतराज – मंजूदेवी बोथरा – नहीं
06 – कैलाशकुमार – जगदीश चन्द्र – जगदीश व प्रागसिंह
07 – रमेश आचार्य – कैलाश आचार्य – दिलीप
08 – दिलीपकुमार – पवन शर्मा – नहीं
09 – दिनेश भंसाली – रतनलाल बोहरा – नहीं
10 – हाकमसिंह – हरीश सोनी – ओमप्रकाश शर्मा
11 – मंजूदेवी – प्यारी देवी सिंघवी – नहीं
13 – मीनादेवी – सुंदर देवी डोसी – नहीं
14 – धनेश्वरी देवी – सरोज फुलवारिया – कमला
15 – दमाराम – सोहनलाल सोनी – हरीश
16 – नेनू देवी – उषाकुमारी – नहीं
17 – भूरीदेवी – चंदा फुलवारिया-नहीं
18 – मिश्रीमल – राकेश कुलदीप – किशनलाल
19 – शारदा – केसीदेवी – नहीं
20 – विमलादेवी – दरिया – दमयंत
21 – किशनलाल – लखुराम – नहीं
22 – भीमराज – मोहनलाल कुर्डिया – नर्बदा, रामाराम चौधरी, राकेशकुमार, जितेन्द्र (बसपा)
23 – नहीं, नहीं, – छगनलाल – सुनिलकुमार – प्रेमाराम, विक्रमसिंह
24 – अविनाश सारण – बांकाराम चौधरी – नहीं
25 – पबसिंह – बादलसिंह दहिया – स्वरूपकुमार
26 – नरेशदेव सारण – लक्ष्मण सियाग – धमेन्द्रसिंह चौहान
27 – सोहनलाल – मांगीलाल गोलेच्छा – नहीं
28 – मनीष – सुनील सिंघवी – सज्जनराज
29 – राजू सिंघवी – नरेश छाजेड़ – राणूलाल
30 – मगराज खत्री – हुकमीचंद खत्री – नहीं
31 – पंकज – कंचनदेवी – नहीं
32 – गुंजन सिंधी – यशोदा देवी – नहीं
33 – लक्ष्मीकंवर – कविता सिंधी – नहीं
34 – अनुराधा – संगीता कंडारा – नहीं
35 – जयप्रकाश – पृथ्वीराज चण्डक – मनोजकुमार, प्रवीणकुमार
36 – प्रकाशकंवर – पवनीदेवी लखारा – गीतादेवी
37 – गोविंद – सोहनलाल भील – नहीं
38 – लीला सोनी – हउवा देवी – सरीकादेवी
39 – प्रीतमदास – चम्पालाल जीनगर – नहीं
40 – राजीवकुमार – विशाल चौधरी – नहीं
41 – नरेन्द्र मेघवाल – प्रतापचंद – जगदीश तंवर (बसपा)
42 – सिकन्दर खिलजी – लाधूराम प्रजापत – कमलेशकुमार
43 – बलवीर – चंपालाल कुमावत – रुस्तमखान, शायर
44 – तनेसिंह – ईश्वरसिंह बलाई – नीम्बङ्क्षसह
45 – सरोज – तनसिंह राठौड़ – लक्ष्मणसिंह
46 – धापुकंवर – नाजूकंवर – नहीं
47 – चैनसिंह – स्वरूपसिंह भाटी – नहीं
48 – कविता – कोमल शर्मा – भावना, तीजोंदेवी, डाईदेवी, धनवंती,
49 – वीरल – मंजूकुमारी परमार – धर्मीदेवी
50 – ठाकराराम माली – बस्तीराम सोनी – नहीं
51 – किशोर शर्मा – प्रकाश खत्री – लोकेन्द्रसिंह चौहान, खुशालदास खत्री
52 – हउआ देवी – कमलादेवी सोनी – नीलम
53 – नहीं – रेणू दर्जी – मनीष पंवार, मेवाराम, अशोक
54 – मनोज – घनश्याम सुथार – राणसिंह
55 – दीनुखान – मोहनदान देथा – भीमसिंह
[MORE_ADVERTISE1]
Source: Barmer News