बालोतरा. बालोतरा में औद्योगिक विकास तेजी से पांव पसार रहा है। एक दशक में हुए औद्योगिक विकास के कारण जिले के इस दूसरे बड़े शहर में आसपास के इलाकों से हजारों लोग आकर बसें हैं।
शहर की आबादी व क्षेत्र में हुए विस्तार के साथ इसके साथ कई समस्याएं भी बढ़ी है। शहर की सरकारें आई, लेकिन उस दिशा में समाधान के सार्थक प्रयास नहीं हुए। जिसका दंश आज भी यहां के लोग भुगत रहे हैं।
इन कार्यों की सख्त दरकार
– नगर का आधे भाग में आज भी सीवरेज लाइन बिछना बाकी है। गंदगी व दुर्गंध पर हर दिन हजारों जनों को परेशानी उठानी पड़ती है। नगर में नालियों-नालों के निर्माण के बावजूद सामान्य बारिश में शहर के भीतरी व बाहरी कई भाग जलमग्न हो जाते हंै। दो-ढाई फीट पानी के भराव व घंटों पानी की निकासी नहीं होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। वर्षों पहले शुरू किए स्टेडियम का कार्य अधूरा है।
नगर में खेल मैदान नहीं है। एेसे में खेल प्रतिभाओं को निखरने का मौका नहीं मिल रहा । नगर में आमजन के मनोरंजन व सैर के लिए बनाए गए सभी उद्यान उजड़े हुए हंै। इस लोगों को सड़कों पर सैर करनी पड़ती तो टूटे झूलों पर बच्चों को मनमसोस कर रहना पड़ता है।
दशकों पुराना टाउन हाल भी खस्ताहाल है। नगर के बाजारों में पार्किंग निर्माण व अतिक्रमण हटाने की भी लंबे समय से सख्त जरूरत महसूस की जा रही है। इससे की नगर के सर्वांगीण विकास पर आमजन आराम से जीवन यापन कर सके।
1949 में पहली शहर सरकार का गठन
– 15 अगस्त 1947 को देश आजादी मिली, जिसके दो वर्ष बाद सरकार ने बालोतरा में नगरपालिका स्वीकृत की। इस पर सर्वप्रथम 14 मई1949 को शहर की पहली सरकार बनी। वहीं, 1 अप्रेल 2013 को नगर परिषद स्वीकृत हुई। नगर में 1949 में पहली बनी शहर की सरकार के बाद से अब तक 9 मनोनीत, निर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष, सभापति बन चुके हैं।
वार्डों की स्थिति व मतदाता
– प्रदेश सरकार के इस वर्ष नगर निकाय क्षेत्र में किए परिसीमन के तहत शहर में 45 वार्ड बने हैैं। पूर्व में नगर में 35 वार्ड थे। दस नए वार्ड बनने पर शहर के विकास को लेकर लोग अधिक आशान्वित है। नगर में कुल मतदाता 55070 है। इसमें से पुरुष मतदाता 28 हजार 682 व महिला मतदाता 26387 है।
वार्ड संख्या- मतदाता
1- 889
2- 862
3- 1028
4- 1914
5- 1157
6- 788
7- 1413
8- 1410
9- 1589
10- 1464
11- 2043
12- 1948
13- 963
14- 1440
15- 956
16- 1541
17- 1069
18- 1509
19- 1393
20- 1147
21- 1715
22- 1044
23- 1450
24- 1624
25- 1154
26- 973
27- 1058
28- 1304
29- 1749
30- 1223
31- 1440
32- 1178
33- 1263
34- 1038
35- 768
36- 1294
37- 1064
38- 883
40- 962
41- 978
42- 1071
43- 1449
44- 790
45- 612
वार्ड11 में सर्वाधिक व वार्ड 45 में सबसे कम मतदाता
– नगर के 45 वार्डों में पार्षद चुनने को लेकर 55 हजार 70 मतदाता अपने मतदान का उपयोग करेंगे। चुनाव मैदान में प्रमुख राजनीतिक दलों के साथ कुल 138 प्रत्याशी मैदान में है। वार्ड 11 में सर्वाधिक 2043 मतदाता है। इस पर चुनाव में खड़े प्रत्याशी को अधिक पसीना बहना पड़ेगा। दूसरी ओर वार्ड 45 में सबसे कम 612 मतदाता है।
खत्री चार बार बनें नगरपालिका अध्यक्ष
– बालोतरा में 14 मई 1949 में बनी नगर पालिका में सर्वप्रथम रामकरण गुप्ता मनोनीत नगरपालिका अध्यक्ष बने। इनके बाद सर्वप्रथम नंद किशोर खत्री निर्वाचित पहले नगरपालिका अध्यक्ष बने। वे चार बार अध्यक्ष बने। नगर पालिका से नगर परिषद बनने तक अब तक कुल नौ निर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष व सभापति बने। 1 अप्रेल 2013 को बालोतरा नगर पालिका को नगर परिषद में क्रमोन्नत किया गया था।
व्यू-
शहर के पुराने भाग की बसावट अधिक संकरी है। इस पर खड़े विद्युत पोल बड़ी परेशानी की वजह बने हुए हैं। इसके समाधान के लिए इन्हें हटाकर भूमिगत विद्युत लाइन बिछाई जाए। नगर के बाजारों में उपलब्ध स्थान के अनुसार मास्टर प्लान बनाकर गुणवत्ता पूर्ण सड़क, बिजली, पानी व नालियों का निर्माण किया जाए।
– देवनारायण सिंहल
नगर में जल निकासी की व्यवस्था बहुत ही खराब है। सामान्य वर्षा पर शहर के भीतरी व बाहरी भागों में पानी का अधिक भराव होता है। नगरपरिषद का नया बोर्ड जल निकासी की व्यवस्था का प्रमुखता से समाधान करने के साथ नगर में सौन्दर्यकरण के कार्य करें। इससे की शहर स्वच्छ व सुंदर नजर आए।
– प्रकाश लालवानी
नगर के एक दर्जन भर उद्यान आज भी उजड़े हुए हंै। दशकों पहले बनाया टाउनहाल खण्डर हो चुका है। नगर में पुराने उद्यानों को तैयार करवाने, नए उद्यान व मनोरंजन के लिए ऑडिटोरियम निर्माण की अधिक जरूरत है। इससे की लोग उद्यानों में सुबह-शाम सैर व बालक मनोरंजन कर सकें।
– डॉ. संतोषसिंह शिवनानी
[MORE_ADVERTISE1]
Source: Barmer News