Posted on

बाड़मेर. शहर के श्रीमाली ब्राह्मण समाज भवन में शुक्रवार को पंडितों के सानिध्य में सहस्रघट रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। सुबह से शाम तक चले रुद्राभिषेक कार्यक्रम में वेद मंत्रों की गूंज रही।
समाज अध्यक्ष रमेशकुमार दवे ने बताया कि रुद्रीपाठी पंडितों व श्रीमाली यूथ क्लब के आयोजन में नीलकंठ महादेव का विधिवत पूजन करते हुए सहस्रघट रुद्राभिषेक किया गया। गणपति पूजन से प्रांरभ हुआ कार्यक्रम शाम को आरती के साथ संपन्न हुआ।
क्लब के अध्यक्ष कुलदीप व्यास ने बताया कि रुद्रीपाठ व अभिषेक में मनीष अवस्थी, अंकुश दवे, तरुण दवे, दिलीप दवे, राहुल अवस्थी, लोकेश शर्मा, प्रमोद दवे, कुलदीप अवस्थी, हर्ष दवे ने रुद्री पठन किया।
महादेव को प्रसन्न करने के लिए जलाभिषेक
सावन मास में बरसात की कामना के लिए महादेव को प्रसन्न करने के लिए सहस्रघट रुद्राभिषेक किया गया। रुद्री पाठियों के मंत्रोच्चार से पूरा मंदिर परिसर गूंज रहा था। सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन से शुरू हुई रुद्री के साथ समाज के लोगों के दर्शन के लिए आवाजाही लगी रही। वहीं जलाभिषेक में भी भागीदारी निभाई।
अभिषेक के आयोजन में 1111 घड़ों से महादेव के जलाभिषेक में गोपाल दवे, पुखराज दवे, ओमप्रकाश व्यास, ओमप्रकाश दवे, राजेन्द्र दवे, भोजराज अवस्थी, भूरचंद दवे, दिनेश दवे आदि ने सहयोग किया।

Source: Barmer News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *