Posted on

बालोतरा. भाजपा जो वादे करती, उसे पूरा करती है। भाजपा ने घोषणा पत्र अनुसार काश्मीर में से धारा 370 को हटाया। प्रदेश में नगर निकाय चुनाव में भाजपा को स्पष्ट जनादेश मिलेगा। प्रदेश में भाजपा का बोर्ड बनने पर रोडमैप की तर्ज पर विकास किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस सरकार ने किसानों व युवाओं से झूठे वादे किए। इस पर जनता चुनाव में पूरा हिसाब करेगी। केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में यह बात कही।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार झूठ-मूठ की सरकार है। जनता से जो वायदे किए, उसे एक पूरा नहीं किया। किसानों की सम्पूर्ण ऋण माफी नहीं की, बेरोजगार युवाओं को 3500 रुपए का भत्ता नहीं दिया। जबकि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने हर चुनावी वायदे को पूरा किया। प्रदेश कांग्रेस सरकार में राज्य में कानून नाम की कोई चीज नहीं है। थानों में मुकदमें व महिलाओं पर अत्याचार के मामले अधिक बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि रामजन्म भूमि के सर्वमान्य फैसले पर भव्य मंदिर बनेगा।

[MORE_ADVERTISE1]
Source: Barmer News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *