बाड़मेर. वाहन चालक एवं तकनीकी कर्मचारी संगठन जिला शाखा बाड़मेर जिलाध्यक्ष पदमदान चारण ने जिला कार्यकारिणी एवं ब्लॉक कार्यकारिणी अध्यक्षों घोषणा की है।
जिला कार्यकारिणी में कुशलसिंह व काबुलखान संरक्षक, मदन लाल रामावत सलाहकार, सवाईसिंह सांखला, वीरसिंह, गोपालसिंह व कानंिसह रेडाणा उपाध्यक्ष, गंगाराम सिणधरी व विशनाराम चौधरी संगठन मंत्री तथा किशनारा चौधरी खनन विभाग को प्रचार-प्रसार मंत्री मनोनीत किया।
चारण ने बताया कि मांगीदान को ब्लॉक अध्यक्ष गडरारोड़, जेठमालसिंह को रामसर, प्रहलादराम चौधरी को बायतु, धारूसिंह को बालोतरा, सांवलाराम को कल्याणपुर, सलीमखां को सिवाना, गिरधरसिंह को धोरीमन्ना ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया।
वहीं मोतींिसह को जिला कार्यालय मंत्री, गिरधारीलाल संत, संतोष व जोराराम को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया।
गौरतलब है कि पूर्व जिलाध्यक्ष पदम दान चारण, उपाध्यक्ष वीर सिंह सहित विभिन्न पदों की जिला कार्यकारिणी का गठन किया जा चुका है। अब ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा करते हुए उनको जल्द ही कार्यकारिणी का गठन करने के निर्देश दिए गए हैं।
Source: Barmer News