Posted on

बाड़मेर. घेरलू गैस सिलेंडर के दाम बेतहाशा बढ़ रहे हैं। साल 2021 की शुरूआत में 720 रुपए में मिलने वाला सिलेंडर के दाम अब 1000 की तरफ बढ़ते जा रहे हैं, वर्तमान में बाड़मेर में घरेलू गैस सिलेंडर 911 रुपए में मिल रहा है। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के एलपीजी सिलेंडर के राशि में बढ़ोतरी की आशंका और बढ़ रही है। सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी से मध्यम वर्ग के रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। इस साल में औसतन प्रत्येक महीने 20 रुपए बढ़े हैं।
सिलेंडर के दाम में देखा जाए तो लगातार बढ़ोतरी ही हुई है। पिछले दस महीनों में केवल एक बार राशि में कमी आई भी तो केवल 10 रुपए, वहीं बढ़ोतरी हुई तो कम से कम 25 रुपए तो जुड़े ही हैं। इस साल के अक्टूबर तक कुल 181 रुपए की वृद्धि में हो चुकी है।
बाड़मेर में इस तरह बढ़े गैस के दाम
घरेलू गैस 14.2 किलोग्राम सिलेंडर के दाम जनवरी में 720.50 रुपए था। इसके बाद फरवरी में इस साल की सबसे अधिक बढ़ोतरी हुई और 75 रुपए बढ़ा दिए गए। इसके बाद मार्च महीने में भी वृद्धि रुकी नहीं और 50 रुपए और जुड़ गए। अप्रेल माह में राशि में 10 रुपए की कमी हुई। वहीं मई-जून में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। लेकिन जुलाई से सितम्बर तीनों महीनों में 25-25 रुपए सिलेंडर में बढ़े और अब 911 रुपए चुकाने पड़ रहे हैं।
जयपुर में सबसे कम दाम में मिल रहा सिलेंडर
प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम भी अलग-अलग है। जयपुर में सबसे कम राशि में सिलेंडर मिल जाता है। यहां पर 888.50 रुपए एक सिलेंडर के देने पड़ते हैं। वहीं प्रतापगढ़ ऐसा शहर है, जहां पर सिलेंडर के दाम सबसे अधिक 931.50 रुपए चुकाने पड़ रहे हैं। सिलेंडर के दाम जैसलमेर में बाड़मेर से 2 रुपए कम है।
हर महीने की यही चिंता, कहीं दाम तो नहीं बढ़ जाए
कोविड के कारण लोगों की आर्थिक स्थिति पर काफी विपरीत प्रभाव पड़ा है। घरेलू गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम के कारण गृहणियों के रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। सालभर में करीब 200 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। गृहिणी आशा शर्मा बताती है कि हर महीने की पहली तारीख को चिंता ही रहती है कि न जाने कब रसोई गैस के दाम बढ़ जाए। जब से हर महीने दाम में फेरबदल शुरू हुआ है, अब तक तो देखने में यही आ रहा है कि दाम कम तो नहीं होते हैं, बढ़ जरूर जाते हैं। इससे सबसे अधिक प्रभावित गृहिणियां होती है।
बाड़मेर : साल 2021 में ऐसे चढ़े सिलेंडर के दाम
महीना ———–राशि
अक्टूबर ———– 911.00
सितम्बर ———–911.00
अगस्त ———–886.00
जुलाई ———–861.00
अप्रेल ———– 835.50
मार्च ———–845.50
फरवरी ———–795.50
जनवरी ———–720.50
(आंकड़े 6 अक्टूबर तक अपडेट)
—————
प्रदेश : कहां पर सिलेंडर के कितने दाम
शहर ———–सिलेंडर की राशि
अजमेर ———– 890
अलवर ———–904.50
बांसवाड़ा ———–912.50
बारां ———–911
बाड़मेर ———–911
भरतपुर ———–896.50
भीलवाड़ा ———– 905
बीकानेर ———–896.50
बूंदी ———–905.50
चित्तौडग़ढ़ ———–924.50
चूरू ———–914.50
दौसा ———– 890
धौलपुर ———–914
डूंगरपुर ———–934
गंगानगर ———–915.50
हनुमानगढ़ ———– 914.50
जयपुर ———–888.50
जैसलमेर ———–907
जालोर ———–912
झालावाड़ ———–905.50
झुंझुनूं ———–901.50
जोधपुर ———–892
करौली ———–902.50
कोटा ———–905.50
नागौर ———– 902.50
पाली ———–895.50
प्रतापगढ़ ———– 931.50
राजसमंद ———– 928
स.माधोपुर ———–897.50
सीकर ———–890
सिरोही ———– 914
टोंक ———–896
उदयपुर ———–916

Source: Barmer News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *