बाड़मेर. चिकित्सा विहिन ग्राम पंचायतों में उप स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे। जिससे ग्रामीणों को गांव में चिकित्सा सुविधा मिल जाएगी। ये चिकित्सा केंद्र ऐसे स्थानों पर पहले से ही संचालित है, जहां पर सीएचसी या फिर पीएचसी है। बाड़मेर जिले में कुछ ऐसे गांवों का चयन करते हुए वहां से सब-सेंटर को शिफ्ट किया जाएगा। जिससे ऐसे ग्रामीणों को भी चिकित्सा का लाभ मिल सके, जहां एलोपैथी चिकित्सा संस्थान नहीं है।
सरकार चरणबद्ध रूप से ऐसे चिकित्सा संस्थानों को अन्यत्र शुरू करने जा रही है। इसमें बाड़मेर में प्रथम चरण में 30 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर सब सेंटर शुरू होंगे। ये गांव ऐसे हैं, जहां पर पहले कभी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं थी। यहां गांव में ही ग्रामीणों को चिकित्सा मिल जाएगी।
संस्थान के लिए भवन की होगी व्यवस्था
जिस ग्राम पंचायत मुख्यालय में सब सेंटर स्थापित होना है, वहां पर भूमि उपलब्ध होने पर इमरजेंसी कोविड रिफोर्म पैकेज के तहत निर्माण करवाया जाएगा। इससे पहले गांव में उपलब्ध सरकारी भवन जो खाली हो या किराए पर संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। सब-सेटर्स को ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ही स्थापित करने को प्राथमिकता दी जाएगी। जिससे सभी को चिकित्सा सुविधा मिल सके।
पहले चरण में 350 संस्थान का बदलेगा स्थान
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के उप शासन सचिव के निर्देशानुसार पहले चरण में प्रदेश में 350 सब सेंटर का स्थान बदलेगा और एलोपैथी चिकित्सा विहिन ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्थानांतरित किया जाएगा। बाड़मेर में प्रथम चरण में 30 सब सेंटर को नए स्थान पर स्थापित करने की योजना है।
बाड़मेर में 30 स्थानों पर स्थानांतरित होंगे सब सेंटर
उप स्वास्थ्य केंद्र——-नया स्थान
मीठड़ा —————-वांकलपुरा
नांद —————-केरावा
भादरेश —————-सेजुओं की बस्ती
सांजटा —————-आदर्श उंडवा
रेतऊ —————-चिमोनियों की झाणी
हीरा की ढाणी —————-दानपुरा
बडऩावा जागीर—————- दौकियों का तला
सिमरणिया पुरोहितान —————- खारीनाडी
लीलसर —————-चौहटन आगोर
नेतराड़ —————-भंवरिया
बामनोर अमीरशाह —————-अमी मोहम्मद शाह बस्ती
फागलिया —————-आलू का तला
बामरला —————-गुले की बेरी
झड़पा —————-खेमपुरा
भीमथल —————- कोठाला
उडासर —————-लोलो की बेरी
नगर —————-सागराणियों की बेरी
दूदवा —————-आकड़ली बक्शीराम
कांकरला —————-अराबा दूदावतान
कोरना —————-घड़ोई चारणान
सरवड़ी —————-थूम्बली
घोनिया —————-खारा राठौड़ान
बींजराड़ —————-भाचभर
बालेवा —————-पादरिया
खलीफे की बावड़ी —————-कायम की बस्ती
गंगाला —————-बांडासर
सियाणी —————-रतरेड़ी कला
गरडिय़ा —————-मगरा
ऊंडू —————-रावतसर
करमावास —————-अखिया
खारा महेचान—————- बंदानाड़ा
Source: Barmer News