Posted on

जोधपुर.
राज्य सरकार के लिए पुलिस भी कमाऊ विभाग बनने लगा है। पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर में मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों की पालना न करने वालों के खिलाफ दस माह 11 दिन में 165208 चालान बनाए गए हैं। इनमें से 129177 चालान से 2.24 करोड़ से अधिक रुपए का राजस्व आय हो चुकी है। जो गत वर्ष की तुलना में 83.28 लाख रुपए अधिक है।
प्रतिदिन 456 चालान, 79 हजार रुपए की आय
पुलिस के चालान संबंधी आंकड़ों की मानें तो वर्ष 2021 में 11 अक्टूबर तक 165208 चालान बनाए गए हैं। इससे 2.24 करोड़ से अधिक रुपए की राजस्व आय हुई है। कुल चालान 165208 बनाए गए हैं। यानि कमिश्नरेट में प्रतिदिन 583 चालान बनाए जा रहे हैं और 79,417 रुपए आय हो रही है।
डेढ़ गुना बढ़े चालान व जुर्माना राशि
गत वर्ष कोरोना व लॉक डाउन की वजह से न सिर्फ अपराध में कमी आई थी, बल्कि सड़क हादसों में भी सकारात्मक कमी हुई थी। चालू वर्ष में गत वर्ष की तुलना में चालान ही नहीं बल्कि जुर्माना राशि भी डेढ़ गुना बढ़ चुकी है।
———————————————
आंकड़ों की नजर में चालान (यह आंकड़े 11 अक्टूबर तक के तुलनात्मक हैं।)
वर्ष…………….कुल चालान…………कुल चालान प्रशमन………..प्रशमन से जुर्माना राशि
2020…………….117367………….85200……………………….1,41,46,950
2021…………….165……………….129177……………………….2,24,75,115
(यह आंकड़े पुलिस कमिश्नरेट की यातायात शाखा से प्राप्त हैं।)
——————————–
ई डिवाइस मशीन से कम्पाउण्ड हुए चालान
वर्ष……………………कुल चालान……………………………………जुर्माना राशि
2021………………….70950……………………………………….18,98,665
————————————–
समझाइश के साथ चालान भी बनाए जा रहे हैं
‘सड़क हादसों से बचने के लिए आमजन को यातायात नियमों की पालना करें। नियम तोडऩे वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। गत वर्ष की तुलना में चालू वर्ष में डेढ़ गुना अधिक चालान बनाए गए हैं। आमजन को यातायात की जानकारी के लिए जागरूक कार्यक्रम भी किए जा रहे हैं।Ó
रविन्द्र बोथरा, सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) जोधपुर।

Source: Jodhpur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *