Posted on

बालोतरा. नगर परिषद बालोतरा अभियंताओं का इंतजार कर रहा है। अधिक संख्या में रिक्त पदों पर जनप्रतिनिधि भी कई बार सरकार से मौखिक व लिखित में इन्हें भरने की मांग कर चुके हैं। लेकिन सिवाय आश्वासन के आज दिन तक कुछ नहीं मिला है। इससे नगर का विकास कार्य अवरुद्ध होने से आमजन को परेशानी उठानी पड़ती है। मॉनिटरिंग के अभाव में गुणवत्ताहीन कार्य होने से नगर परिषद के पैसों की भी बर्बादी होती है। इससे आमजन में रोष है।

यह भी पढ़ें: िताबों की नहीं जानकारी, अब आएगी मिलने की बारी

जिले की दूसरी बड़ी नगर परिषद बालोतरा अभियंता विहीन परिषद है, यह कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। परिषद में एकमात्र अधिशासी अभियंता का स्वीकृत पद एक वर्ष से अधिक समय से रिक्त चल रहा है। ऐसी ही स्थिति सहायक अभियंता पद की है। स्वीकृत दो पदों में से एक पद ही भरा हुआ है। कनिष्ठ अभियंताओं के स्वीकृत पदों पर स्थिति इससे भी अ धिक बुरी है। स्वीकृत पदों में से आधे से अधिक पद रिक्त है। स्वीकृत 5 पदों में से सिर्फ 2 पद ही भरे हुए हैं। नगर परिषद में अभियंताओं के स्वीकृत कुल 8 पदों में से नाम मात्र 3 पदों पर ही अधिकारी कार्यरत है। लंबे समय से यह स्थिति बनी हुई है। इससे नगर परिषद का विकास कार्य बुरी तरह से प्रभावित हो रखा है। अभियंताओं के जिम्मे विकास कार्य के प्रस्ताव तैयार करने, इन्हें बोर्ड बैठक में प्रस्तुत कर स्वीकृत करवाने, इसके बाद राज्य स्तर से इन्हें स्वीकृत करवाने, स्वीकृत कार्य पर निर्माण करवाने, इनके कार्यों की गुणवत्ता की जांच करने, गलत होने पर सही निर्माण करवाने, नापतोल कर भुगतान करने आदि आदि की जिम्मेदारी होती है। ऐसे में स्वीकृत पदों से आधे से अधिक पद रिक्त होने से ना तो विकास कार्य के प्रस्ताव तैयार हो रहे हैं और ना ही यह स्वीकृत हो रहे हैं। किए जाने वाले कार्यों की मॉनिटरिंग भी समय पर नहीं होती है। इससे गुणवत्ताहीन कार्य होने पर इसका खामियाजा लोगों को उठाना पड़ता है। इस स्थिति पर नगर परिषद के प्रतिनिधि कई बार राज्य सरकार, संबं धित मंत्री, विभागीय उच्चा धिकारियों को मौखिक, लिखित में अवगत करवाकर पद भरने की मांग कर चुके हैं। लेकिन आज दिन तक सिर्फ आश्वासन ही मिले। इससे नगर के अवरुद्ध विकास को लेकर आमजन व जनप्रतिनिधियों में रोष है।

यह भी पढ़ें: योजना तो शूरू हो गई पर आठ करोड़ नहीं आए

व्यू- बालोतरा बहुत बड़ा शहर है। यहां पर 45 वार्ड है। ऐसे में अभियंताओं के अधिक संख्या में रिक्त पदों से विकास कार्य प्रभावित होते हैं। सरकार शीघ्र स्वीकृत पद भरे।
रमेश कुमार
बालोतरा नगर परिषद बने हुए कई वर्ष बीत गए। सरकार ने नए पद सृजित करना तो दूर स्वीकृत पदों को आज दिन पूरा नहीं भरा। इससे विकास कार्य बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। बेहतर विकास के लिए सरकार रिक्त पद भरे।
नगराज प्रजापत पार्षद
नगर परिषद में लंबे समय से अभियंताओं के पद रिक्त हैं। इसे लेकर अनेकों बार सरकार , स्वायत शासन मंत्री, विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया। रिक्त पद भरने का आश्वासन दिया। लेकिन नियुक्ति नहीं की। इससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। सरकार रिक्त पद भरे।
सुमित्रा जैन सभापति बालोतरा

Source: Barmer News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *