Posted on

जोधपुर।
देवनगर थानान्तर्गत (Police station Devnagar) देवनगर में प्रेम उद्यान के पास खण्डहरनुमा मकान में नगर निगम की लापता महिलाकर्मी का संदिग्ध हालात में शव मिलने के मामले में सनसनीखेज खुलासा (Sensational revelation) हुआ है। एक युवक महिला से एक हजार रुपए मांग रहा था, लेकिन रुपए न देने पर युवक ने महिला को पहले शराब पिलाई (Lady got drunk first and then murdered) थी और फिर ओढ़नी से गला घोंटकर हत्या करने के बाद पायजेब लूट ली थी। पुलिस ने मंगलवार रात आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। (Lady’s murder and robbered anklets after drinking wine)
थानाधिकारी जयकिशन सोनी के अनुसार राजीव गांधी कॉलोनी निवासी नगर निगमकर्मी सरला पत्नी (55) पत्नी सज्जन वाल्मिकी गत 15 जनवरी को लापता हो गई थी। उसके बुआ के बेटे भाई अभिषेक ने 23 जनवरी को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसी बीच, सोमवार रात सरला प्रेम उद्यान के पास मकान में मृत पाई गई थी। उसका चेहरा व शरीर क्षत-विक्षत हो चुका था। एक हाथ श्वान नोंच चुके थे। गले में ओढ़नी का फंदा था और पांव में चांदी की पायल गायब थी। बागर चौक निवासी बुआ के बेटे भाई अभिषेक ने मंगलवार को हत्या व लूट का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा शव परिजन को सौंपा।

जांच में सामने आया कि मसूरिया नट बस्ती निवासी भरत उर्फ गोगा नट अंतिम बार महिला के साथ था। पुलिस ने भरत को पकड़ा और पूछताछ की तो वह टालमटोल करने लगा। सख्त व मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर भरत ने सरला की हत्या और चांदी की पायजेब लूटना कबूल किया। जिस पर भरत उर्फ गोगा (25) पुत्र अमिताभ नट को गिरफ्तार किया गया। हत्या में किसी अन्य के शामिल होने का अंदेशा है। इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ चोरी के सात मामले दर्ज हैं।
रुपए न देने पर शराब पिलाकर की थी हत्या
सरला के पति व दोनों बच्चों का निधन हो चुका है। वह अकेली रहती थी। नगर निगम से मिलने वाली तनख्वाह अभिषेक को देती थी। जो उसे खर्चे के रुपए देता था। वह घर में बर्तन धोने का काम भी करती थी। भरत नट उसके घर आता था। वह महिला से काफी दिन से एक हजार रुपए मांग रहा था। गत 15 जनवरी को स्मैक के नशे में वह सरला के घर गया, लेकिन वो बर्तन धोने गई हुई थी। भरत भी उसके पीछे-पीछे गया और शाम को मिलने बुलाया था। महिला शाम 5 बजे देवनगर में उद्यान के पास पहुंच गई थी, जहां भरत ने उसे शराब पिलाई और खुद भी पी थी। नशा होने पर दोनों पास ही खण्डरनुमा मकान के कमरे में चले गए थे, जहां भरत ने पीछे से जाकर महिला का गला घोंट दिया था।
फंदे में 8 गांठें लगाईं, पांव बांध खड्डे में लेटाया
आरोपी भरत ने ओढ़नी से महिला का गला इतना कसकर घोंटा था कि उसकी जान नहीं बच पाए। इतना ही नही, उसने ओढ़नी के फंदे में आठ गांठें भी लगा दी थी। ताकि फंदा खोल न पाए। पांव से भारी-भरकम चांदी की पायल लूट लिए थे। दोनों पांव बांध दिए थे। कमरे में खड्डा खोदकर महिला को उसमें लेटाकर भाग गया था।

Source: Jodhpur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *