Posted on

जोधपुर।
पुलिस कमिश्नरेट में एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुत्र का आरोप है कि नाता (शादी) करने का झांसा देकर एक युवक ने मां से बलात्कार किया था और वीडियो वायरल करने की धमकियां दे रहा था। जिसकी वजह से महिला ने जान दी है।
पुलिस के अनुसार 35 साल की एक महिला के पति का निधन हो रखा है। वह मजदूरी करके गुजर-बसर करती थी। इस दौरान उसका सम्पर्क समाज के एक व्यक्ति से हुआ। जो शादीशुदा है और एक पुत्र भी है। उस व्यक्ति ने महिला से नाता करने का झांसा दिया और उसके साथ बलात्कार किया था। अश्लील वीडियो भी बना लिया था। इसके बाद वह व्यक्ति वीडियो वायरल करने की धमकियां देता रहा। जिसकी वजह से महिला परेशान रहने लगी थी। दो दिन पहले आरोपी व्यक्ति, उसकी पत्नी व पुत्र ने महिला से मारपीट की थी। वीडियो वायरल व समाज में बदनाम करने की धमकियां दी थी। इससे आहत होकर महिला ने घर में फंदा लगा लिया। मृतका के पुत्र की तरफ से दम्पती व उसके पुत्र के खिलाफ आत्महत्या को दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज किया गया है। पुत्र का आरोप है कि आत्महत्या से पहले महिला ने वीडियो भी बनाया था। जिसमें दम्पती व उसके पुत्र पर आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजन को सौंपा है।

Source: Jodhpur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *