Posted on

बालोतरा. प्रदेश के मुख्य मंत्री पर पूर्व गृहमंत्री व विधान सभा नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया के दिए बयान से नाराज यूथ कांग्रेस व एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पूतला जला कर विरोध प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष एजाजअली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उपखंड कार्यालय के आगे पूर्व गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया का पूतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष एजाज अली ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की छवि हमेशा विवादों से हट कर रही है। उनका व्यक्तित्व का विरोधी पक्ष भी कायल रहा है। साफ छवि वाले मुख्यमंत्री के बारे में अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर कटारिया ने अपनी ओछी मानसकिता का परिचय दिया है। इस अवसर पर चंपालाल सुंदेशा, युवा कांग्रेस महासचिव सलीम खिलेरी, पार्षद रफीक कुरैशी, राजू माली, नासिर चड़वा , गौतम खत्री , रावता राम माली, भरत गहलोत, एमबीआर अध्यक्ष गिरधारी लाल चौधरी , संयुक्त सचिव देवकिशन गोयल, महेंद्र प्रजापत , पंकज ट्रेलर आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Source: Barmer News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *