Posted on

जोधपुर। आद्यशक्ति मां दुर्गा की उपासना-आराधना का पर्व शारदीय नवरात्रा 15 अक्टूबर को घर-घर घट स्थापन के साथ शुरू होगा। मेहरानगढ़ स्थित चामुंडा मंदिर सहित सूर्यनगरी के सभी प्रमुख नवदुर्गा मंदिरों में भी नौ दिन तक चलने वाले धार्मिक अनुष्ठानों की तैयारियां शुरू हो चुकी है। किला रोड महादेव अमरनाथ के पं. कमलेशकुमार दवे के अनुसार नवरात्रा में इस साल माता रानी का वाहन हाथी होगा, जिससे खूब अच्छी वर्षा होती है। नवरात्रि 15 अक्टूबर को शुरू होकर 23 अक्टूबर को समाप्त होगी। वहीं 24 अक्टूबर विजयादशमी पर्व मनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- IMD Rain Alert: फिर बदलेगा मौसम, होगी झमाझम बारिश, बड़ा अलर्ट जारी

उदया तिथि के अनुसार प्रतिपदा 15 को
आश्विन माह की प्रतिपदा तिथि 14 अक्टूबर की रात 11:24 बजे से शुरू होगी। यह 15 अक्टूबर की दोपहर 12:32 मिनट तक रहेगी। पं. प्रेमप्रकाश ओझा के अनुसार उदया तिथि के अनुसार, शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 15 अक्टूबर से होगी। शारदीय नवरात्रि में जगह जगह मां दुर्गा की प्रतिमाएं विराजित कर गरबा आयोजन किया जाता है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Assembly Elections 2023: भाजपा की दूसरी लिस्ट उड़ाएगी कई नेताओं के होश, इतनों के कटेंगे टिकट

यह होगा असर
धार्मिक मान्यता व ज्योतिषियों के अनुसार नवरात्रि में जब मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आती हैं तो ये बेहद शुभ माना जाता है। पं. अनीष व्यास के अनुसार हाथी पर सवार होकर मां दुर्गा अपने साथ ढेर सारी खुशियां और सुख-समृद्धि लेकर आती हैं। हाथी को शुभ का प्रतीक माना गया है। ऐसे में आने वाला यह साल बहुत ही शुभ होगा। लोगों के बिगड़े काम बनेंगे। माता रानी की पूजा अर्चना करने वाले भक्तों पर विशेष कृपा बरसेगी।

इस बार शारदीय नवरात्रि की तिथियां
– 15 अक्टूबर- मां शैलपुत्री (पहला दिन) प्रतिपदा तिथि
– 16 अक्टूबर- मां ब्रह्मचारिणी (दूसरा दिन) द्वितीया तिथि
– 17 अक्टूबर- मां चंद्रघंटा (तीसरा दिन) तृतीया तिथि
– 18 अक्टूबर- मां कुष्मांडा (चौथा दिन) चतुर्थी तिथि
– 19 अक्टूबर- मां स्कंदमाता (पांचवा दिन) पंचमी तिथि
– 20 अक्टूबर- मां कात्यायनी (छठा दिन) षष्ठी तिथि
– 21 अक्टूबर- मां कालरात्रि (सातवां दिन) सप्तमी तिथि
– 22 अक्टूबर- मां महागौरी (आठवां दिन) दुर्गा अष्टमी
– 23 अक्टूबर- महानवमी, (नौवां दिन) शरद नवरात्र व्रत पारण
– 24 अक्टूबर- मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, दशमी तिथि (दशहरा)

Source: Jodhpur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *