Posted on

बाड़मेर. रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए बाड़मेर से जम्मूतवी के बीच रेलसेवा शुरू की जाएगी। यह रेलसेवा पूरी तरह से आरक्षित संचालित होगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी गोपाल शर्मा ने बताया कि रेलवे प्रशासन ने गाड़ी संख्या 04662/04661 जम्मूतवी-बाड़मेर-जम्मूतवी एक्सप्रेस स्पेशल (सप्ताह में 3 दिन) चलाने का निर्णय लिया है।
गाड़ी संख्या 04662 जम्मूतवी-बाड़मेर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 10 फरवरी 2021 से जम्मूतवी से रात 10.25 बजे रवाना होकर दिल्ली जंक्शन अगले दिन सुबह 10.45 बजे, जयपुर शाम 05.45 बजे होते हुए मकराना रात 08.20 बजे, मेडता रोड़ रात 09.32 बजे, राईका बाग रात 10.56 बजे व जोधपुर जंक्शन रात 11.10 बजे पहुंचेगी। जोधपुर से रात 11.30 बजे रवाना होकर बासनी रात 11.41 बजे, लूनी जंक्शन मध्यरात्रि 12.06 बजे, दुंदाड़ा रात 12.29 बजे, समदड़ी रात 12.52 बजे, बालोतरा रात 1.50 बजे, बायतु रात 2.53 बजे, उत्तरलाई रात 3.28 बजे होते हुए बाड़मेर सुबह 4 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन जम्मूतवी से बुधवार, शुक्रवार तथा रविवार को चलेगी।
इसी तरह वापसी में बाड़मेर से गाड़ी संख्या 04661 बाड़मेर-जम्मूतवी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 12 फरवरी से बाड़मेर से रात 11.55 बजे रवाना होकर उत्तरलाई मध्यरात्रि 12.05 बजे, बायतु 12.37 बजे, बालोतरा 1.18 बजे , समदड़ी रात 1.55 बजे, दुंदाड़ा रात 2.18 बजे लूनी जंक्शन रात 2.43 बजे, बासनी रात 3.05 बजे होते हुए जोधपुर तड़के 3.40 बजे पहुंचेगी। जोधपुर से सुबह 4.25 बजे रवाना होकर राईका बाग सुबह 4.31 बजे, मेड़ता रोड़ सुबह 5.45 बजे, मकराना सुबह 6.59 बजे होते हुए जयपुर सुबह 10.20 बजे, दिल्ली जंक्शन शाम 4.50 बजे होते हुए जम्मूतवी अगले दिन सुबह 5.40 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन बाड़मेर से शुक्रवार, रविवार तथा मंगलवार को चलेगी।

Source: Barmer News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *